राजधानी में अभी भी कोरोना का कहर बरकरार, इतनी संख्या में मिले है संक्रमित मरीज

By सुयश भट्ट | Oct 25, 2021

भोपाल। राजधानी भोपाल में कोरोना संक्रमण के मामले अब लगातार सामने आ रहे है। अक्टूबर में प्रदेश में 197 पॉजिटिव मरीज मिले जिनमें से 89 मरीज भोपाल के है। भोपाल में लगभग 45% केस सामने आए है। हालांकि राहत की बात यह है कि शहर में 89 मरीज ठीक भी हुए है। बताया जा रहा है कि भोपाल में 28 एक्टिव मरीज है।

आपको बता दें कि भोपाल में पिछले 24 दिनों में 12 बार 4 से ज्यादा केस आए है। इसमें 6 अक्टूबर को सबसे ज्यादा 11 पॉजिटिव आए थे। वहीं 22 अक्टूबर को शहर में एक दिन में 20 कोरोना पॉजिटिव मिले थे।

वहीं प्रदेश में शनिवार को 9 कोरोना पॉजिटिव मिले थे। इसमें सबसे ज्यादा सबसे ज्यादा होशंगाबाद में 4 पॉजिटिव मिले भोपाल में 2 और इंदौर, सागर, नरसिंगपुर में एक एक  केस आया।

इसे भी पढ़ें:आश्रम वेब सीरीज को लेकर भोपाल में हुआ हंगामा, गृह मंत्री ने दी फिल्म निर्देशकों को चेतावनी 

फिलहाल प्रदेश में 19 से 23 अक्टूबर के बीच 10 जिलों में 49 नए पॉजिटिव मिले है। इसमें सबसे ज्यादा भोपाल में 13, धार में 10, इंदौर में 9, होशंगाबाद में 6, सागर में 5 और नरसिंगपुर में 2 संक्रमित मिले है।

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर