भोपाल में 17 मई तक बढ़ाया गया कोरोना कर्फ्यू

By दिनेश शुक्ल | May 09, 2021

भोपाल। भोपाल जिले में कोरोना के बढ़ते संक्रमण को दृष्टिगत रखते हुए और आम नागरिकों को कोरोना संक्रमण से बचाव एवं जन-सामान्य के स्वास्थ्य हित में 17 मई 2021 को प्रात: 6 बजे तक कोरोना कर्फ्यू की अवधि बढ़ा दी गई है। कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट भोपाल  अविनाश लवानिया ने दण्ड प्रक्रिया संहित 1973 की धारा 144 में प्रदत्त शक्तियों को प्रयोग में लाते हुए उक्त आदेश जारी किया। पूर्व में जारी आदेश मे भोपाल नगर निगम क्षेत्र और बैरसिया नगर पालिका क्षेत्र में दिनांक 3 मई को प्रात: 6 बजे से बढ़ाकर 10 मई प्रात: 6 बजे तक कोरोना कर्फ्यू लागू किया था। इसकी अवधि 17 मई 2021 को प्रात: 6 बजे तक बढ़ाई गई है।

प्रमुख खबरें

Germany के कई शहरों में प्रदर्शनों के दौरान हिंसा और लूटपाट, 30 लोग हिरासत में लिए गए

Shahrukh Khan Birthday: 2 नवंबर को जन्मे थे बॉलीवुड के रोमांस किंग, जानें आज का इतिहास

भारत के खिलाफ सबक सीखने में देरी से गंवाई T20 सीरीज, Tim Seifert ने बयां किया दर्द

PV Sindhu ने जीता Hylo Open खिताब, फाइनल में लाइन केयर्सफेल्ड को सीधे गेम में दी मात