भोपाल सहित इंदौर,उज्जैन और रतलाम में कोरोना कर्फ्यू, हरिद्वार कुंभ से आने वाले होंगे सेल्फ क्वारेंटाइन

By दिनेश शुक्ल | Apr 17, 2021

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में कोरोना कर्फ्यू अब 26 अप्रैल तक बढ़ा दिया गया है। शनिवार को जिला प्रशासन द्वारा जारी आदेश में भोपाल कलेक्टर ने  इसके आदेश जारी किए। जारी आदेश में  19 अप्रैल 2021 सोमवार सुबह 6 बजे से 26 अप्रैल 2021 सोमवार को सुबह 6 बजे तक कोरोना कर्फ्यू जारी रहेगा इससे पहले 12 अप्रैल से 19 अप्रैल सुबह 06 बजे तक कोरोना कर्फ्यू लगाया गया था जिसे बढ़ा कर अब 26 अप्रैल तक कर दिया गया है। इस दौरान सभी व्यवसायिक प्रतिष्ठान बंद रहेंगे तथा सामान्य आवागमन प्रतिबंधित रहेगा।  जबकि इस दौरान अस्पताल, नर्सिंग होम, बैंक, मेडिकल स्टोर, मीडिया संस्थान, पेट्रोल पंप, दूध की दुकान सुबह 9 बजे तक, सार्वजनिक वितरण प्रणाली की दुकाने, अन्य आवश्यक प्रतिष्ठान खुल सकेंगे। भोपाल के साथ ही इंदौर, उज्जैन, रतलाम में भी 26 अप्रैल तक कोरोना कर्फ्यू के आदेश जारी किए गए है। 

प्रमुख खबरें

उत्तर प्रदेश से 22 सितंबर से विदा हो सकता है Monsoon, IMD ने दी जानकारी

Prayagraj में पूर्व प्रधान की हत्या के मामले में मुठभेड़ के बाद 4 आरोपी गिरफ्तार

Shivraj Singh Chouhan ने किया Bihar Flood प्रभावित क्षेत्रों का दौरा, हर संभव केंद्रीय मदद का भरोसा दिया

Gorakhpur में अंतर-राज्यीय अवैध हथियार गिरोह का पर्दाफाश, Goldy Brar गैंग से जुड़े व्यक्ति समेत 5 गिरफ्तार