मध्य प्रदेश के विभिन्न जिलों में 20 से 31 मई तक जारी रहेगा कोरोना कर्फ्यू : राजौरा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 18, 2021

भोपाल। मध्य प्रदेश के विभिन्न जिलों में 20 से 31 मई तक कोरोना कर्फ्यू जारी रहेगा। यह जानकारी एक वरिष्ठ अधिकारी ने मंगलवार को दी है। मध्य प्रदेश के अपर मुख्य सचिव गृह डॉ. राजेश राजौरा की ओर से जारी विज्ञप्ति में बताया गया कि प्रदेश के 52 जिलों में जिला आपदा प्रबंधन समिति के निर्णय उपरांत जिलाधिकारियों द्वारा कोरोना कर्फ्यू के आदेश धारा 144 दण्ड प्रक्रिया संहिता के अंतर्गत जारी किए गए हैं। उन्होंने कहा, ‘‘सोमवार से ही प्रदेश के 19 जिलों में 31 मई,25 जिलों में 24 मई, पांच जिलों में 25 मई और 20 मई सुबह 6 बजे तक बुरहानपुर, 27 मई सुबह 7 बजे तक डिंडोरी एवं 29 मई की रात्रि तक इन्दौर में कोरोना कर्फ्यू रहेगा।’’

इसे भी पढ़ें: गंभीर जैसे नेताओं ने चिकित्सीय सहायता हासिल करने में लोगों की मदद की: दिल्ली पुलिस

राजौरा ने बताया कि जिला आपदा प्रबंधन कमेटी द्वारा लिए गए निर्णय अनुसार आगामी 24 मई की सुबह 6 बजे तक भोपाल, जबलपुर, रीवा, छिंदवाड़ा, होशंगाबाद, सिंगरौली, सतना, सीधी, अशोकनगर, धार, मंदसौर, राजगढ़, टीकमगढ़, पन्ना, खरगोन, गुना, बड़वानी, शाजापुर, निवाड़ी, खंडवा, छतरपुर, झाबुआ, कटनी, हरदा और दतिया में कोरोना कर्फ्यू जारी रहेगा।

प्रमुख खबरें

Team India की लगातार हार पर बोले Tilak Varma, पिछली गलतियों से सबक लेकर मैदान पर करेंगे धमाकेदार Comeback

Womens Hockey World Cup: Salima Tete को कमान, युवा और अनुभवी खिलाड़ियों के साथ खिताबी जंग को तैयार भारत

Trump Administration के फैसले से बढ़ेगी Global Inflation, भारत समेत 60 देशों पर बढ़ा शुल्क

Afghanistan Flash Floods: नूरिस्तान में कुदरत का कहर, भारी तबाही में 20 की मौत और 100 से ज्यादा Missing