मध्य प्रदेश के विभिन्न जिलों में 20 से 31 मई 2021 तक जारी रहेगा कोरोना कर्फ्यू , जाने कहा-कहा बढाया गया कर्फ्यू

By दिनेश शुक्ल | May 17, 2021

भोपाल। मध्य प्रदेश के विभिन्न जिलों में कोरोना संक्रमण को देखते हुए एक बार फिर से कोरोना कर्फ्यू बढाया गया है। मध्य प्रदेश के अपर मुख्य सचिव गृह डॉ. राजेश राजौरा ने बताया है कि प्रदेश के 52 ज़िलों में ज़िला आपदा प्रबंधन समिति के निर्णय उपरांत ज़िला कलेक्टर्स द्वारा कोरोना कर्फ़्यू के ऑर्डर धारा 144 दण्ड प्रक्रिया संहिता अंतर्गत जारी किए गए हैं। उन्होंने बताया है कि आज सोमवार से ही प्रदेश के 19 जिलों में 31 मई तक,  25 जिलों में 24 मई तक, पांच जिलों में 25 मई तक इसके अलावा 20 मई सुबह 6 बजे तक बुरहानपुर, 27 मई सुबह 7 बजे तक डिंडोरी एवं 29 मई की रात्रि तक इन्दौर में कोरोना कर्फ्यू रहेगा।

इसे भी पढ़ें: भोपाल के चिरायु अस्पताल ने नहीं माना राज्य सरकार का आदेश, मरीज के परिजन को धमकाते हुए निकाला अस्पताल से बाहर

अपर मुख्य सचिव डॉ. राजेश राजौरा ने बताया कि जिला आपदा प्रबंधन कमेटी द्वारा लिए गए निर्णय अनुसार आगामी 24 मई 2021 की सुबह 6 बजे तक भोपाल, जबलपुर, रीवा, छिंदवाड़ा, होशंगाबाद, सिंगरौली, सतना, सीधी, अशोकनगर, धार, मंदसौर, राजगढ़, टीकमगढ़, पन्ना, खरगोन, गुना, बड़वानी, शाजापुर, निवाड़ी, खंडवा, छतरपुर, झाबुआ, कटनी, हरदा और दतिया में कोरोना कर्फ्यू जारी रहेगा।

प्रमुख खबरें

F&O Trading Time में बड़ा बदलाव, SEBI के नए नियमों से 3 अगस्त से बदल जाएगी Stock Market की चाल

Indian Stock Market में FPIs की बड़ी वापसी, July में 20,200 करोड़ का Investment कर जताया भरोसा

IndiGo International Expansion: 2028 से Airbus A350 के जरिए ग्लोबल मार्केट में धाक जमाएगा इंडिगो

Auto Sector की नई उड़ान: Passenger Vehicles की Record Sales ने जुलाई में बनाया ऐतिहासिक माइलस्टोन