कोरोना महामारी में हम कर रहे थे काम, विपक्ष सो रहा था, चुनाव में भी इन्हें आइसोलेशन में भेजा जाना चाहिए: योगी

By अंकित सिंह | Oct 26, 2021

लखनऊ में भाजपा द्वारा आयोजित सामाजिक प्रतिनिधि सम्मेलन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शामिल हुए। अपने संबोधन में योगी आदित्यनाथ ने विपक्षी दलों पर जमकर निशाना साधा। योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कोरोना महामारी के दौरान राज्य सरकार, केंद्र सरकार, भाजपा और आरएसएस लगातार काम कर रहा था जबकि विपक्षी दल आइसोलेशन में थे या फिर सो रहे थे। अपने संबोधन में योगी ने कहा कि कोरोना माहामारी के समय में जब केंद्र, राज्य सरकार और RSS कार्य कर रहा था तब अन्य दलों के लोग सो रहे थे, होम क्वारंटीन में थे, आइसोलेशन में थे। अगर तब ये लोग सो रहे थे तो चुनाव में भी इन्हें आइसोलेशन में भेजना चाहिए। योगी ने आगे कहा कि स्वर्गीय कल्याण सिंह जी का जीवन देश और धर्म के लिए समर्पित था। उन्होंने लोधी राजपूत परिवार में जन्म लिया, पले, बढ़े, शिक्षा ली और सार्वजनिक जीवन में आने के बाद देश और धर्म के लिए समर्पित कर दिया। एटा में मेडिकल कॉलेज की कोई बात करता था, लेकिन आज वहां मेडिकल कॉलेज बना है। स्वर्गीय बाबू जी की भावना थी। कल वहां पर मेडिकल कॉलेज का लोकार्पण हुआ। 

प्रमुख खबरें

Delhi MACT ने सड़क हादसे में जान गंवाने वाले शौकीन के परिवार को 51.45 लाख रुपये मुआवजा देने का दिया निर्देश

Donald Trump ने रूस प्रतिबंध कानून पर किए साइन, भारत पर मंडराया 100% शुल्क का खतरा

Election Commission के SIR अभियान में करोड़ों नाम हटाने पर Congress का अमित शाह पर बड़ा आरोप

Anant Chaturdashi 2026 पर क्यों पहनते हैं 14 गांठों वाला अनंत सूत्र,जानिए इसका धार्मिक महत्व