कोरोना काल में भी लोगों का काला काम जारी! नियमों के उल्लंघन के नाम पर वसूली करने वाले चार गिरफ्तार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 16, 2021

मुंबई। पुलिस ने अंधेरी में एक कारखाने के मालिक से कोविड-19 संबंधित नियमों का उल्लंघन करने का आरोप लगाकर पैसों की वसूली करने की कोशिश कर रहे चार ‘स्वच्छता सुनिश्चित करने वाले मार्शलों’ को गिरफ्तार किया है। पुलिस के एक अधिकारी ने शनिवार को बताया कि आरोपी निजी सुरक्षा एजेंसी के साथ काम करते हैं जिसे मुंबई महानगरपालिका ने उन लोगों से जुर्माना लेने के लिए नियुक्त किया है जो सार्वजनिक स्थलों पर थूकते हैं और साफ-सफाई के अन्य नियमों का पालन नहीं करते हैं।

इसे भी पढ़ें: दिल्ली में बढ़ सकती है गर्मी, अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान

कारखाने के मालिक ने उसे 20,000 रुपये दिए। हालांकि, शुक्रवार को चार अन्य फिर से उसके पास आए और यही आरोप लगाते हुए पैसे मांगे। अधिकारी ने बताया कि इसके बाद कारखाने के मालिक ने एमआईडीसी अंधेरी पुलिस थाने में शिकायत दर्ज करायी। पुलिस ने भारतीय दंड संहिता (भादंसं) की धारा 384 (वसूली) के तहत चार व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। साथ ही बताया कि मुख्य आरोपी अजित सिंह इस मामले में वांछित है।

प्रमुख खबरें

Asian Games: नागोया में भारतीय खिलाड़ियों के आवास संकट पर मदद को आगे आए प्रवासी

Asian Games में चौथी बार उतरेंगी Pranati Nayak, पहले पदक पर टिकी निगाहें

Ajit Agarkar के कार्यकाल पर BCCI सचिव Devajit Saikia ने कहा, उचित समय पर होगा फैसला

MMA Fighter Varun Sanyal और भारतीय निशानेबाजों को Asian Games में आवास के लिए परेशानी हुई