दिल्ली में बढ़ा कोरोना का खतरा! 24 घंटे में 1,227 नए मामले, आठ और संक्रमितों की मौत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 16, 2022

नयी दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी में सोमवार को 14.57 प्रतिशत की संक्रमण दर के साथ कोविड-19 के 1,227 नये मामले सामने आए, जबकि गत 24 घंटे में आठ संक्रमितों की मौत दर्ज की गई है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा साझा किए गए आंकड़ों से यह जानकारी मिली। इससे पहले पिछले लगातार 12 दिनों से दिल्ली में रोजाना कोविड-19 के 2000 से अधिक मामले आ रहे थे। राष्ट्रीय राजधानी में रविवार को 12.64 प्रतिशत संक्रमण दर के साथ कोविड-19 के 2,162 नए मामले आए थे, जबकि पांच मरीजों की जान गई थी।

इसे भी पढ़ें: पूर्वी यूक्रेन में रूस ने गोले दागे; तीन की मौत, 20 घायल

स्वास्थ्य बुलेटिन के मुताबिक इस समय दिल्ली में कुल 7,519 मरीज उपचाराधीन हैं जिनमें से 5,760 मरीज गृह पृथकवास में रहकर इलाज करा रहे हैं। विभाग ने बताया कि दिल्ली के विभिन्न अस्पतालों में कोविड-19 मरीजों के लिए 9,416 बिस्तर आरक्षित किए गए हैं, जिनमें से सोमवार को 594 बिस्तर भरे थे। बुलेटिन के मुताबिक कोविड-19 मरीज देखभाल केंद्र और कोविड-19 स्वास्थ्य केंद्र के सभी बिस्तर अभी खाली हैं। दिल्ली में इस समय कुल 335 निषिद्ध क्षेत्र हैं।

राजनीति, ट्रैफिक, अपराध और राजधानी की ताज़ा अपडेट्स के लिए पढ़ें Delhi Latest News in Hindi Today केवल प्रभासाक्षी पर।

प्रमुख खबरें

शोपियां में सुरक्षाबलों की बड़ी कामयाबी, दो Joint Operations में दबोचे गए 6 Terror Associates

राजनीति और युद्ध एक दूसरे के पूरक, General Anil Chauhan ने Operation Sindoor के जरिए समझाया National Security का ढांचा

Vastu Tips: घर के Main Entrance पर नंदी की स्थापना से दूर होगी Negative Energy, बरसती है महादेव की कृपा

Ajay Rai ने PM Narendra Modi से की Ethanol Policy की समीक्षा की मांग, चीनी आयात पर सवाल