मध्य प्रदेश में एक बार फिर बढ़ा कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा, 257 नये मामले, 04 लोगों की मौत

By दिनेश शुक्ल | Feb 20, 2021

भोपाल। मध्य प्रदेश में लम्बे समय के बाद कोरोना के नये मामलों में वृद्धि देखने को मिल रही है। यहां बीते 24 घंटों में कोरोना के 257 नये मामले सामने आए हैं, जबकि 04 लोगों की मौत हुई है। इसके बाद राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या दो लाख 59 हजार 128 और मृतकों की संख्या 3850 हो गई है। यह जानकारी स्वास्थ्य विभाग द्वारा शनिवार देर शाम जारी कोरोना से संबंधित हेल्थ बुलेटिन में दी गई। नये मामलों में इंदौर-131, भोपाल-32, बैतूल-13 के अलावा अन्य जिलों में 10 से कम मरीज मिले हैं। इनमें 24 जिले ऐसे हैं, जहां आज नये प्रकरण शून्य रहे।

इसे भी पढ़ें: दतिया में लगेगा तीन दिवसीय रोजगार मेला, युवाओं के लिए रहेंगे रोजगार अवसर

राज्य में आज कोरोना से चार मरीजों की मौत की पुष्टि हुई है। मृतकों में इंदौर के दो और खरगौन व राजगढ़ के एक-एक मरीज शामिल हैं। इसके बाद राज्य में कोरोना से मरने वालों की संख्या 3846 से बढ़कर 3850 हो गई है। इनमें सबसे अधिक इंदौर के 929, भोपाल 618, ग्वालियर-230, जबलपुर-252, खरगौन-108, सागर-151, उज्जैन 104, रतलाम-82, धार-58, रीवा-35, होशंगाबाद-61, शिवपुरी-30, विदिशा-71, नरसिंहपुर-30, सतना-42, मुरैना-29, बैतूल-76, बालाघाट-14, शहडोल-30, नीमच-37, देवास-27, बड़वानी-31, छिंदवाड़ा-46, सीहोर-48, दमोह-93, मंदसौर-35, झाबुआ-27, रायसेन-46, राजगढ़-69, खंडवा-63, कटनी-19, हरदा-36, छतरपुर-32, अनूपपुर-15, सीधी-13, सिंगरौली-26, दतिया-20, शाजापुर-22, सिवनी-10, भिण्ड-10, गुना-26, श्योपुर-16, टीकमगढ़-27, अलीराजपुर-16, उमरिया-18, मंडला-10, अशोकनगर-17, पन्ना-04, डिंडौरी-01, बुरहानपुर-27, निवाड़ी-03 और आगरमालवा-10 व्यक्ति शामिल है। बुलेटिन में राहत की खबर यह है कि राज्य में अब तक 2,53,284 मरीज कोरोना को मात देकर अपने घर पहुंच चुके हैं। इनमें 213 मरीज शनिवार को स्वस्थ हुए। अब प्रदेश में कोरोना के सक्रिय प्रकरण 1,994 हैं।

इसे भी पढ़ें: देश का पहला सौर-ऊर्जा आत्मनिर्भर गांव बना मध्य प्रदेश का बाचा ग्राम

प्रदेश में कोरोना वैक्सीनेशन का दूसरा चरण जारी है। दूसरे चरण में शनिवार को राज्य के 532 केन्द्रों पर 9,940 हितग्राहियों को कोरोना के टीके लगाए गए। इस प्रकार अब तक राज्य में कुल छह लाख 40 हजार 422 हितग्राहियों का टीकाकरण हो चुका है। इनमें पहले चरण के 3,49,880 (हेल्थ वर्कर्स) और दूसरे चरण के 2,90,542 (फ्रंट लाइन वर्कर्स) हितग्राही शामिल हैं।

प्रमुख खबरें

Maharashtra Govt का बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: irregular Deputation नियुक्तियां रद्द, 10 सितंबर तक वापसी का Order

Delhi Heritage की अनदेखी पर Supreme Court सख्त, MCD और ASI अधिकारियों को Personal Appearance का नोटिस

Nitin Gadkari के अब काम नहीं कर सकता Statement पर Office की सफाई, Politics से लेना-देना नहीं

Rahul Dravid को Team India से उम्मीद, बोले- WTC Final की राह कठिन, काबिलियत पर भरोसा!