कोरोना संक्रमित मतदाता PPE किट पहनकर अंतिम घंटों में कर सकेंगे वोट

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 09, 2021

जयपुर। राजस्थान की तीन विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव में कोरोना संक्रमित, कोरोना संदिग्ध और पृथकवास में रह रहे मतदाता पीपीई किट पहनने सहित अन्य सभी प्रोटोकॉल का पालन करते हुए मतदान दिवस (17 अप्रैल) पर शाम 5.30 से 6 बजे के मध्य मतदान कर सकेंगे। मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रवीण गुप्ता ने कहा कि राज्य में पिछले दिनों से संक्रमण के मामलों में बढ़ोतरी हुई है। ऐसे में संक्रमित मतदाताओं द्वारा उनकी सहमति पर पूरे प्रोटोकॉल के साथ मतदान करवाया जाएगा। उन्होंने बताया कि मतदान केन्द्र पर उनके लिए अलग से प्रतीक्षा कक्ष बनाया जाएगा और आने वाले प्रत्येक संक्रमित मतदाता को पीपीई किट उपलब्ध करवाई जाएगी। राज्य की सुजानगढ़, सहाड़ा व राजसमंद सीट के लिए उपचुनाव हो रहा है।

प्रमुख खबरें

SpaceX को पहली तिमाही में 54.1 करोड़ डॉलर का घाटा, बढ़ा राजस्व

महिंद्रा Scorpio N Facelift ADAS और Digital डिस्प्ले के साथ लॉन्च, कीमत ₹13.69 लाख से

Omar Abdullah बोले- Article 370 पर केंद्र का वादा अधूरा, नहीं भरे J&K के जख्म

Mansukh Mandaviya: ग्लास्गो CWG में भारत का प्रदर्शन 10 साल के काम का नतीजा