Mansukh Mandaviya: ग्लास्गो CWG में भारत का प्रदर्शन 10 साल के काम का नतीजा

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Aug 05, 2026

नयी दिल्ली, पांच अगस्त खेलमंत्री मनसुख मांडविया ने ग्लास्गो राष्ट्रमंडल खेलों में भारत के मनपसंद खेल नहीं होने के बावजूद खिलाड़ियों के असाधारण प्रदर्शन पर प्रसन्नता जताते हुए कहा कि पिछले एक दशक में सरकार के प्रयासों के नतीजे अब मिलने लगे हैं। ग्लास्गो राष्ट्रमंडल खेलों में बजट में कटौती के कारण सिर्फ 10 खेल शामिल किये गए थे जिसमें से भारत ने नौ खेलों में भाग लेकर 13 स्वर्ण समेत 39 पदक जीते। खेलमंत्री मांडविया ने बुधवार को एनडीए संसदीय दल की बैठक में बैठक में पिछले एक दशक में खेलों के क्षेत्र में हुई प्रगति खासकर ओलंपिक, एशियाई खेल और ग्लास्गो राष्ट्रमंडल खेलों में भारत के प्रदर्शन का ब्यौरा दिया।

इसी तरह 2022 एशियाई खेलों में पहली बार 100 पदकों का आंकड़ा पार किया।’ भारतीय खिलाड़ी अब सितंबर अक्टूबर में जापान में एशियाई खेलों में भाग लेंगे। इसमें निशानेबाजी, कुश्ती, बैडमिंटन, क्रिकेट, हॉकी जैसी स्पर्धायें शामिल होंगी जिसमें भारत का दबदबा रहता है। खेलमंत्री ने इस प्रदर्शन का श्रेय पिछले एक दशक में खेलों में सरकार की पहल के जरिये खेलों का इकोसिस्टम तैयार करने को दिया जिसमें खेलो इंडिया योजना, फिट इंडिया मुहिम, टारगेट ओलंपिक पोडियम (टॉप्स) और अस्मिता लीग जैसी पहल शामिल हैं।

प्रमुख खबरें

देश के सिस्टम पर 6 लोगों का कब्जा, शिक्षा तंत्र हुआ बदहाल: इंदौर में बोले Rahul Gandhi

Agar Malwa में नाले में कार गिरने से Odisha के 7 श्रद्धालुओं समेत 8 लोगों की मौत

Puducherry की Thattanchavady विधानसभा उपचुनाव में 11 प्रत्याशी आजमाएंगे किस्मत, 6 अक्टूबर को वोटिंग

उत्तराखंड MBBS दाखिले में फर्जी प्रमाणपत्र का मामला: Dehradun Police SIT ने शुरू की जांच