दूसरे राज्यों से जम्मू-कश्मीर आने वालों के लिए कोरोना जांच अनिवार्य, रहना होगा पृथक-वास में

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 23, 2020

जम्मू। जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने शनिवार को कहा कि अगले हफ्ते से राज्य में दूसरे प्रदेशों से आने वाले यात्रियों को कोविड-19 जांच कराना अनिवार्य होगा और जांच रिपोर्ट आने तक उन्हें संस्थागत पृथक-वास में रहना होगा। केंद्र शासित प्रदेश सरकार ने यह घोषण ऐसे समय की है जब अगले हफ्ते घरेलू विमान सेवा दोबारा बहाल हो रही है। आपदा प्रबंधन, बचाव और पुनर्निर्मान विभाग (राज्य कार्यकारी समिति) ने यह जानकारी दी जो पहले ही केंद्र शासित प्रदेश में आने वाले यात्रियों के लिए दिशा-निर्देश तय कर चुका है। घरेलू विमान सेवा 25 मई से शुरू होने के मद्देनजर परिपत्र में दोहराया गया कि प्रशासन और यात्रियों के लिए दिशा-निर्देश संबंधी सूचना दी जा चुकी है। इसमें कहा गया, ‘‘केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर में सड़क, रेल और हवाई मार्ग से आने सभी यात्रियों या प्रदेश वासियों के लिए कोविड-19 जांच अनिवार्य है और जांच रिपोर्ट आने तक उन्हें 14 दिनों के लिए संस्थागत पृथक-वास में रहना होगा। रिपोर्ट निगेटिव आने पर उन्हें गृह पृथक-वास में भेजा जाएगा जबकि कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि होने पर इलाज के लिए कोविड अस्पताल में भर्ती कराया जाएगा।’’ 

इसे भी पढ़ें: कोरोना वायरस और लॉकडाउन के बीच सादगी से मनाया जाएगा ईद का त्योहार

प्रमुख खबरें

पंजाब चुनाव की रणनीति: Pargat Singh ने KC Venugopal से की अहम बैठक

Congress Chief Mallikarjun Kharge ने तमिलनाडु में तीन नई कमेटियों को दी मंजूरी

मतदान का अधिकार छीनना संविधान के मूल ढांचे पर हमला: Justice Ujjal Bhuyan

Sheikh Hasina प्रत्यर्पण: बांग्लादेश बोला, कानूनी प्रक्रिया के साथ राजनीतिक मंशा भी जरूरी