अनलॉक होते ही उमड़ने लगी भीड़, CM शिवराज बोले- कोरोना किल अभियान जारी रहेगा, नियमों का पालन करें

By अनुराग गुप्ता | Jun 17, 2021

भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गुरुवार को क्राइसेस मैनेजमेंट कमेटी के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने बताया कि कोविड संक्रमण मध्य प्रदेश में पूरी तरह से नियंत्रण में है। पॉजिटिविटी दर घटकर 0.1% रह गई। कल प्रदेश में 73,000 से अधिक टेस्ट किए गए और कोविड मामले सिर्फ़ 145 आए। रिकवरी दर बढ़कर 98.52% हो गई है। लगभग सभी जिलों में केस की संख्या कम हो गई है। 20 जिलों में कोई नया मामला नहीं आ रहा है। 

नहीं फैलने देंगे संक्रमण

उन्होंने कहा कि किल कोरोना अभियान जारी रहेगा। हम फिर से महामारी को आने नहीं दे सकते हैं। आर्थिक गतिविधियां बहाल हुई हैं। ऐसे में हम कोरोना को फिर से आने नहीं दे सकते हैं। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि हम सुखद स्थिति में हैं। मैं डरा नहीं रहा हूं। डेल्टा वेरिएंट और भी ज्यादा खतरनाक है। उन्होंने कहा कि बच्चों के वार्ड की व्यवस्था की जाएगी। बिस्तरों की संख्या में भी इजाफा करेंगे। 

इसे भी पढ़ें: प्रदेश में कांग्रेस ने दिलाया दलालों को रोजगार, हमनें किया उन्हें बेरोजगार: विश्वास सारंग 

इस दौरान उन्होंने सभी से कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करने का अनुरोध किया। उन्होंने कहा कि हम नियमों का पालन कर कोरोना की तीसरी लहर को रोक सकते हैं। मुख्यमंत्री चौहान ने वैक्सीन लगवाने पर भी जोर दिया।

प्रमुख खबरें

Raymond Lifestyle और Honda Cars के वित्तीय परिणामों में मिले-जुले रुझान

Umesh Patel: सरकारी काम में बाधा डालने के मामले में सांसद को दो साल की सजा

Commonwealth Games 2022: ग्लास्गो में जैसमीन और प्रीति समेत चार मुक्केबाजों ने जीते स्वर्ण

Ayodhya राम मंदिर चढ़ावा चोरी की जांच अंतिम चरण में, ट्रस्ट सदस्य का बयान