Covid Cases In China: पार्किंग में लगा लाशों का ढेर, लोगों से कराए जा रहे जबरदस्ती फॉर्म पर साइन, कोरोना के कहर ने जिनपिंग को भी डरा दिया

By अभिनय आकाश | Dec 28, 2022

चीन में कोरोना आउट ऑफ कंट्रोल होने के बाद पहली बार राष्ट्रपति शी जिनपिंग की जुबान खुली है। चीन में कोरोना के तांडव से राष्ट्रपति शी जिनपिंग डर गए हैं। कोरोना विस्फोट पर पहली बार शी जिनपिंग ने बड़ा बयान भी दिया है। तबाही के बीच जिनपिंग ने अधिकारियों से कहा कि लोगों की जिंदगी बचाने के लिए कदम उठाए जाए। इसके साथ ही चीनी राष्ट्रपति की तरफ से कहा गया कि हेल्थ केयर को कैंपेन की तरह चलाना अब जरूरी है। हाथ से निकलते हालात को देखकर पहली बार जिनपिंग की जुबान खुली है। वायरस के खिलाफ टारगेटेड अभियान चलाए जाने की बात भी कही गई है। 

इसे भी पढ़ें: Corona की तबाही से पड़ोसी मुल्क परेशान, दवाओं की कमी और वेटिंग इन शमशान, अब भारत ऐसे बचा रहा चीनियों की जान

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही वीडियो को मानवाधिकार कार्यकर्ता जेनिफर जेंग ने शेयर किया है। वीडियो शेयर करते हुए जेनिफर ने लिखा कि 24 दिसंबर को शंघाई शहर का अस्पताल, इस वीडियो में अस्पताल के फर्श पर शवों का ढेर दिखाई पड़ रहा है। चीन आंकड़ों को दुनिया के सामने आने से छिपाने के लिए अब नई चाल चल रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के दावों के मुताबिक, जो लोग अस्पताल से शवों को ले जाने के लिए आ रहे हैं उनसे एक फॉर्म पर साइन कराया जा रहा है। इसमें साफ शब्दों में लिखा है कि मौत कोरोना से नहीं हुई है। 

प्रमुख खबरें

Prashant Kishor ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार से मांगा इस्तीफा

AISA अध्यक्ष Neha Bora ने Jantar Mantar प्रदर्शन जारी रखने का दिया संदेश

Shardiya Navratri 2026: 11 अक्टूबर से शारदीय नवरात्रि की शुरुआत, घटस्थापना और पूजा सामग्री की पूरी लिस्ट

Mansukh Mandaviya से मिले पैरा निशानेबाज, Asian Para Games चयन में PCI पर लगाया पक्षपात का आरोप