देश के महानगरों में कोरोना की महालहर, दिल्ली में 17333 तो मायानगरी मुंबई में आए 20971 नए मामले

By अंकित सिंह | Jan 07, 2022

देश में कोरोनावायरस के नए मामलों ने पूरी तरीके से रफ्तार पकड़ ली है। सबसे ज्यादा नए मामले देश की आर्थिक राजधानी मुंबई और राजधानी दिल्ली में है। आज एक बार फिर से दोनों ही महानगरों में कोरोना का विस्फोट देखने को मिला। मुंबई में पिछले 24 घंटे में कोरोनावायरस के 20971 नए मामले आए हैं जबकि 6 लोगों की मौत हुई है। इसके साथ ही मुंबई में 91731 सक्रिय मामले हैं जबकि पिछले 24 घंटे में 8490 लोग स्वस्थ हुए हैं। कुल मिलाकर देखें तो मुंबई में जिस तरीके से एक कोरोनावायरस का रफ्तार बढ़ता जा रहा है। उससे कहीं ना कहीं सरकार के साथ-साथ आम लोग भी चिंता में हैं। हालांकि इस बात को पूरे सिरे से सरकार की ओर से खारिज किया जा रहा है कि फिलहाल मुंबई में लॉकडाउन की गुंजाइश नहीं है। बात देश की राजधानी दिल्ली की करते हैं। दिल्ली में भी कोरोनावायरस की रफ्तार काफी तेज है। दिल्ली में पिछले 24 घंटे में कोरोनावायरस के नए मामलों में वृद्धि देखी गई है। राष्ट्रीय राजधानी में 17335 नए मामले आए हैं जबकि 9 लोगों की मौत हुई है। 17335 नए मामलों के साथ ही दिल्ली में कोरोनावायरस की पॉजिटिविटी रेट 17.73% पर पहुंच गई है। वहीं, राजधानी में 39873 सक्रिय मामले हैं। फिलहाल दिल्ली में वीकेंड कर्फ्यू लागू हो रहा है। यानी आज रात 10:00 बजे से सोमवार सुबह 5:00 बजे तक दिल्ली में वीकेंड कर्फ्यू लागू रहेगा। माना जा रहा है कि कहीं ना कहीं कोरोनावायरस ने जिस तरीके से राष्ट्रीय राजधानी में रफ्तार पकड़ी है उससे यहां की स्थिति आने वाले समय में बिगड़ सकते हैं। राष्ट्रीय राजधानी में कोरोना वायरस संक्रमण के बढ़ते मामलों के मद्देनजर लागू रात्रि कर्फ्यू के दौरान कोविड प्रोटोकॉल का उल्लंघन करने को लेकर 227 प्राथमिकियां दर्ज की गई हैं और 683 चालान काटे गए हैं। दिल्ली पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। दिल्ली पुलिस के आंकड़ों के अनुसार, रात 11 बजे से सुबह पांच बजे तक लगाए गए कर्फ्यू के दौरान भारतीय दंड संहिता की धारा 188 (सरकारी आदेश की अवहेलना) के तहत 227 प्राथमिकियां दर्ज की गई हैं वहीं 683 चालान काटे गए हैं। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली में बृहस्पतिवार को कोविड-19 के 15,097 मामले आए थे जबकि संक्रमण से छह लोगों की मौत हुई थी।

प्रमुख खबरें

NIA कोर्ट ने PFI के 4 सदस्यों को शशिकुमार मर्डर केस में सुनाई उम्रकैद

AIIMS Nagpur: सुरक्षा के आश्वासन के बाद रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल खत्म

Odisha School Textbooks में मिलीं 1741 गलतियां, सरकार ने पूर्व निदेशक सहित चार को किया निलंबित

S Jaishankar ने नाविकों पर हमलों को बताया अस्वीकार्य, Liberia के साथ मिलकर बनाया मित्र समूह