पंजाब में कोरोना वायरस संक्रमण के 39 नए मामले सामने आए, तीन रोगियों की मौत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 20, 2021

चंडीगढ़| पंजाब में शुक्रवार को कोरोना वायरस संक्रमण के चलते तीन और लोगों की मौत हो गई। इसके अलावा संक्रमण के 39 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या 6,02,943 हो गई। एक स्वास्थ्य बुलेटिन में यह जानकारी दी गई है।

इसे भी पढ़ें: गुजरात में कोविड-19 के 54 नए मामले, 10 जुलाई के बाद सबसे ज्यादा

केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ में कोविड-19 के चार मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या 65,398 हो गई। चंडीगढ़ में मौत का कोई नया मामला सामने नहीं आया और मृतकों की कुल संख्या 820 है। शहर में उपचाराधीन रोगियों की संख्या 27 है तथा 64,551 लोग संक्रमण से उबर चुके हैं।

प्रमुख खबरें

Maharashtra: युवाओं को विदेश में नौकरी दिलाने के लिए CM Devendra Fadnavis ने शुरू की नई नीति

Starbucks चेन्नई में खोलेगी Global Capability Center, 800 लोगों को मिलेगा रोजगार

Bihar Building Bye laws 2026 के प्रारूप पर GoM बैठक में नियमों को सरल बनाने पर हुई चर्चा

Mumbai के मॉल में नकली PMO ID और हथियार संग घुसे दो आरोपियों को कोर्ट से मिली जमानत