MP में बढ़ता कोरोना का प्रकोप, 200 के पार हुआ आकड़ा

By सुयश भट्ट | Jan 03, 2022

भोपाल। मध्य प्रदेश में कोरोना का प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है। पिछले 24 घंटे में 221 कोरोना पॉजिटिव मरीज सामने आए है। प्रदेश में एक्टिव मरीजों की संख्या 773 है। उज्जैन 8, सागर 4, जबलपुर 4, खंडवा 4, खरगोन 5 मिले हैं। वहीं 56 मरीज स्वस्थ हुए और एक भी मरीज की मौत नहीं हुई है। जबकि 168 मरीजों को वैक्सीन के दोनों डोज लग चुके थे।

इसे भी पढ़ें:MP शिक्षा विभाग ने लिया बड़ा फैसला, जारी रहेंगी ऑफलाइन क्लासेस 

इसी कड़ी में इंदौर में कोरोना वायरस ने रफ्तार पकड़ ली है  ठंड के मौसम में लागतार केस बढ़ रहे हैं। रविवार को 6934 सैंपलों की जांच में 110 नए कोरोना मरीज सामने आए है. शहर में 438 एक्टिव मरीज हैं।

हालांकि कोरोना से किसी भी मरीज की मौत नहीं हुई है। इंदौर में 9 और छिंदवाड़ा में 1 ओमिक्रॉम संक्रमित मरीज भी मिल चुके हैं। इंदौर में गाइडलाइंस का पालन न करने वालों के खिलाफ प्रशासन सख्त हो गया है।

इसे भी पढ़ें:15 से 18 साल के बच्चों का वैक्सीनेशन अभियान हुआ शुरू, CM शिवराज ने किया शुभारंभ 

बताया जा रहा है कि मुख्य बाज़ारों में मास्क नहीं पहनने वालों से 43 हजार 800 रुपये का जुर्माना वसूला गया है। 219 लोगों पर स्पॉट फाइन की कार्रवाई की गई। और इसी कड़ी में मास्क न पहनने वालों पर 200 रुपये के जुर्माने का आदेश कलेक्टर ने जारी किया है।

प्रमुख खबरें

CM Nayab Singh Saini के गुजरात दौरे में Haryana को मिले 12000 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव

UP Legislative Council Polls: मेरठ में BJP के Dinesh Goyal और श्रीचंद शर्मा जीते

PM Modi और लिकटेंस्टाइन के युवराज Alois के बीच द्विपक्षीय सहयोग पर वार्ता

वर्ष 2029 में भी Narendra Modi के नेतृत्व में बनेगी राजग सरकार: JP Nadda