एमपी में लगतार बढ़ रहे है कोरोना के मरीज, 30 हजार के पार हुई मरीजो की संख्या

By सुयश भट्ट | Jan 17, 2022

भोपाल। मध्य प्रदेश में कोरोना लगातार बढ़ रहा है। कोरोना संक्रमण के आंकड़ों में लागतार इजाफा हो रहा है। इंदौर में 1800 से अधिक मरीज मिलने से हड़कंप मच गया है। बीते दिन रविवार को प्रदेश में कोरोना के 6970 मामले सामने आए। एक्टिव मरीजों की संख्या भी 30,109 हो गई है।

इसे भी पढ़ें:कोरोना की रफ्तार में आ रही है कमी? R-value में आई बड़ी गिरावट, 24 घंटे में 2,58,089 नए मामले 

वहीं भोपाल और इंदौर के अलावा ग्वालियर में कोरोना के 600 मामले सामने आए। डबरा सिविल कोर्ट में कुल पांच लोग कोरोना से संक्रमित पाए गए हैं। इनमें एडीजे, उनके रीडर और स्टेनो शामिल हैं। 

इसी कड़ी में जबलपुर और सागर में भी कोरोना संक्रमण ने रफ्तार पकड़ी हुई है। जबलपुर में बीते दिन कोरोना के 593 मरीज मिले। और सागर में कुल 338 मरीजों में कोरोना की पुष्टि हुई। 

प्रमुख खबरें

Nepal Flood: भीषण बाढ़ के चार हफ्ते बाद भी करीब 6000 लोग लापता, मलबे में तलाश जारी

मणिपुर के Kangpokpi में 7 ग्रामीणों को हिरासत में लेने पर बवाल, रिहाई के बाद शांत हुआ प्रदर्शन

Shubman Gill और Jasprit Bumrah को New Zealand के खिलाफ आखिरी दो ODI में मिल सकता है आराम

एशियाई खेलों में Lovlina Borgohain और नरेंद्र बेरवाल को क्वार्टर फाइनल में सीधी एंट्री