क्लीनिकल आकलन के लिए अब कोरोना संक्रमित मरीजों को कोविड केयर सेंटर नहीं जाना होगा: सिसोदिया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 25, 2020

नयी दिल्ली। दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने बृहस्पतिवार को कहा कि कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों को घर पर पृथक रहने या अस्पताल में भर्ती होने के संबंध में क्लीनिकल आकलन के लिये कोविड देखभाल केंद्र नहीं जाना होगा। सिसोदिया ने राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एसडीएमए) की बैठक के बाद यह कहा। उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों के कोविड देखभाल केंद्र जाने की जरूरत के बारे में केंद्र के आदेश को बैठक में वापस लेने का फैसला किया गया। सिसोदिया ने कहा कि जिन लोगों के भी रैपिड जांच में कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि होगी, उनका मौके पर ही मेडिकल अधिकारी क्लीनिकल आकलन करेंगे। 

प्रमुख खबरें

Prashant Kishor ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार से मांगा इस्तीफा

AISA अध्यक्ष Neha Bora ने Jantar Mantar प्रदर्शन जारी रखने का दिया संदेश

Shardiya Navratri 2026: 11 अक्टूबर से शारदीय नवरात्रि की शुरुआत, घटस्थापना और पूजा सामग्री की पूरी लिस्ट

Mansukh Mandaviya से मिले पैरा निशानेबाज, Asian Para Games चयन में PCI पर लगाया पक्षपात का आरोप