शरद पवार के घर तक पहुंचा कोरोना, तीन सुरक्षाकर्मियों सहित नौ लोग संक्रमित

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 18, 2020

मुंबई।  राकांपा प्रमुख शरद पवार के दक्षिण मुंबई आवास के कर्मियों और उनके अन्य कर्मियों सहित नौ व्यक्ति कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। बीएमसी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी। महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने सोमवार सुबह संवाददाताओं से कहा कि पवार की कोविड-19 जांच रिपोर्ट में उनमें संक्रमण सामने नहीं आया है, लेकिन उनसे अगले कुछ दिनों तक राज्य के दौरे पर नहीं जाने आग्रह किया जाएगा। 

इसे भी पढ़ें: Unlock 3 के 17वें दिन तक तीन करोड़ से ज्यादा लोगों की कोरोना जाँच, अब तक 51 हजार मरे

बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि जो लोग संक्रमित पाए गए हैं, उनमें तीन सुरक्षा गार्ड, पवार के सिल्वर ओक आवास पर काम करने वाला एक रसोइया, एक ड्राइवर और उसकी पत्नी शामिल हैं। उन्होंने कहा कि आज सुरक्षा अधिकारियों, कार्यालय कर्मचारियों, और मुम्बई में पवार निवास पर तैनात कर्मियों समेत 39 लोगों की जांच की गई जिनमें से तीन लोग संक्रमित पाए गए। अधिकारी ने कहा, ‘‘ पहले छह लोग संक्रमित पाए गए थे।’’ उन्होंने कहा, ‘‘हमने राज्य स्वास्थ्य विभाग को पुणे में स्वास्थ्य एवं नगर निकाय अधिकारियों से बात करने को भी कहा है क्योंकि पवार रविवार को वहां थे। यदि वह किसी से मिले थे तो उनकी भी एहतियाती उपाय के तहत जांच कराई जानी चाहिए।’’ 

प्रमुख खबरें

ट्रंप-मस्क की इस गलती ने मोदी को बनाया 10 गुना ताकतवर, अब अमेरिका पर ही 100% टैरिफ लगेगा?

Operation Sindoor के बाद पहली बार भारत ने किया सबसे बड़ा सैन्य अभ्यास, 40 देशों की Airforce को सामने देख Rajnath Singh ने दे दिया बड़ा संदेश

केजरीवाल से प्रशांत भूषण तक, 2000 से ज्यादा प्रदर्शनकारी पकड़े गए, अब-तक क्या एक्शन हुआ?

कॉजपा के Delhi प्रदर्शन पर यूपी सीमाओं पर कड़ी सुरक्षा, कई ट्रेनें रद्द