महाराष्ट्र में कोरोना के रिकॉर्ड 16,867 नए मामले, 328 लोगों की मौत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 29, 2020

मुंबई। महाराष्ट्र में शनिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के सर्वाधिक 16,867 नए मामले सामने आए और इसके साथ ही संक्रमित लोगों की कुल संख्या बढ़कर 7,64,281 हो गयी। राज्य के स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि इस वायरस की वजह से राज्य में मृतकों की संख्या बढ़कर 24,103 तक पहुंच गयी। राज्य में एक दिन में 328 मरीजों की मौत हो गयी।

इसे भी पढ़ें: महाराष्ट्र में मंदिरों को फिर से खोलने के लिए BJP का ‘घंटा नाद’ आंदोलन

राज्य में अभी 1,85,131 लोग वायरस से संक्रमित हैं। इस बीच स्वस्थ होने के बाद 11,541 लोगों को छुट्टी दे दी गई। स्वस्थ हो चुके मरीजों की संख्या 5,54,711 हो गई है। राज्य की राजधानी मुंबई में दिन में संक्रमण के 1,432 नए मामले सामने आए और 31 मरीजों की मौत हो गयी। शहर में संक्रमित लोगों की कुल संख्या 1,43,389 तक पहुंच गई वहीं मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 7,596 हो गया। उन्होंने कहा कि मुंबई में अभी 19,971 लोग वायरस से संक्रमित हैं। पुणे शहर में शनिवार को 1,972 नए मामले सामने आए और 32 मरीजों की मौत हो गयी। राज्य में अब तक 40,12,059 परीक्षण किए गए हैं।

प्रमुख खबरें

केजरीवाल जैसा यू-टर्न लेने वाला आदमी नहीं देखा, Delhi में बोले Amit Shah, भारत से ज्यादा राहुल के पाकिस्तान में समर्थक

इब्राहिम रईसी के निधन पर भारत ने किया 1 दिन के राजकीय शोक का ऐलान, जयशंकर ने कहा ईरान के साथ खड़ा है देश

New Delhi Lok Sabha Seat: बांसुरी स्वराज के लिए जेपी नड्डा ने किया रोडशो, केजरीवाल पर जमकर साधा निशाना

पंजाब-हरियाणा के शंभू बॉर्डर पर खत्म होगा रेल रोको आंदोलन, रेलवे ट्रैक को खाली करेंगे किसान