चीन में कोरोना रिटर्न: टेस्टिंग के लिए मारामारी, सिर्फ 3 दिन की बची मेडिकल सप्लाई

By टीम प्रभासाक्षी | Mar 21, 2022

चीन में कोरोना से हालात फिर बिगड़ते जा रहे हैं। यहां 2020 के बाद से  सबसे बुरी स्थिति बताई जा रही है। चीन में पिछले कुछ हफ्तों में कोरोना के मामलों में तेजी आई है। कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए चीन के कई शहरों में हालात लॉकडाउन जैसे बन गए हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि आने वाले हफ्तों में चीन की स्वास्थ्य सेवाओं पर दबाव और बढ़ सकता है।

कोविड के टेस्ट को लेकर मारामारी

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक चीन में लोगों को कोरोना टेस्ट को लेकर मारामारी से जूझना पड़ रहा है। इतना ही नहीं चीन की सख्त जीरो कोविड पॉलिसी के तहत लोगों को क्वारंटीन किया जा रहा है। चीन में कोरोना से सबसे प्रभावित जिलिन में अस्पतालों में क्वारंटीन करने के लिए जगह कम पड़ गई है। एक स्थानीय अधिकारी ने बताया कि यहां कोरोना को रोकने के लिए उपलब्ध मेडिकल सप्लाई बस दो-तीन दिन की बची है।

लॉकडाउन के चलते करोड़ों लोग घरों में है कैद

चीन के कई शहरों में लॉकडाउन के चलते लोग घरों में कैद हैं। जिस प्रांत में कोरोना के के सबसे ज्यादा मामले सामने आ रहे हैं वहां लॉकडाउन लगाया जा रहा है। चीन में अब तक 10 शहरों में लॉकडाउन लगाया जा चुका है। वहीं स्वास्थ्य अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि और कड़ी पाबंदियां लगाई जा सकती हैं।

ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी में एपिडेमियोलॉजिक के प्रोफ़ेसर चेन झेंगमिन ने कहा, अगले 2 सप्ताह यह निर्धारित करने के लिए महत्वपूर्ण हैं कि प्रतिबंध समेत उठाए जा रहे मौजूदा कदम क्या संक्रमण को रोकने के लिए काफी हैं। बढ़ते कोरोना मामलों के बीच बताया जा रहा है कि चीन में पर्याप्त बुजुर्गों को बूस्टर डोज नहीं लगे हैं। चीन के 1.7 करोड़ आबादी वाले शेनजेन मैं लोगों से कहा गया है कि घर का सिर्फ एक सदस्य ही घर से जरूरी सामान लेने के लिए बाहर जा सकता है।

प्रमुख खबरें

अपने ही बयान से बैकफुट पर BJP सांसद Nishikant Dubey, Biju Patnaik पर टिप्पणी के लिए मांगी माफी

Lucknow Weather Report: बारिश बनेगी LSG vs DC मैच में विलेन? जानें मौसम का मिजाज

Punjab Kings के कप्तान Shreyas Iyer को लगा तगड़ा झटका, IPL ने Slow Over Rate पर ठोका 12 लाख का Fine

भारत की तरह हमारी मदद करो, अमेरिका के आगे रोने लगा बांग्लादेश