दिल्ली में कोरोना की बढ़ी रफ्तार, 24 घंटे में आए 1367 नए मामले, एक मरीज की मौत

By अंकित सिंह | Apr 27, 2022

दिल्ली में कोरोना वायरस के मामलों में लगातार बढ़ोतरी देखी जा रही है। मंगलवार की तुलना में आज बुधवार को दिल्ली में कोरोना वायरस के नए मामलों में बढ़ोतरी देखी गई है। दिल्ली में बुधवार को कोरोना वायरस के 1367 नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही राष्ट्रीय राजधानी में संक्रमण दर 4.5 फ़ीसदी पर पहुंच गया है। पिछले 24 घंटे में एक के व्यक्ति की मृत्यु हुई है। मंगलवार को दिल्ली में 1204 कोरोना वायरस के नए मामले सामने आए थे। सरकारी आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटे में 30346 कोरोना टेस्ट किए गए हैं।

इसे भी पढ़ें: PM मोदी के साथ CMs की बैठक में केजरीवाल फिर से बने चर्चा का विषय, बीजेपी ने कहा- Mannerless

यह बैठक ऐसे समय में हुई है जब भारत में पिछले 24 घंटों में कोविड-19 के 2,927 नए मामले आए। इसके साथ ही देश में कोरोना वायरस से अब तक संक्रमित हो चुके लोगों की संख्या बढ़कर 4,30,65,496 हो गई। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से बुधवार को सुबह आठ बजे जारी अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, भारत में संक्रमण से 32 और लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 5,23,654 हो गई है। देश में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 16,279 हो गई है, जो कुल मामलों का 0.04 प्रतिशत है। 

प्रमुख खबरें

North India Weather Alert | दिल्ली में भारी बारिश का अनुमान, IMD ने जारी किया रेड अलर्ट, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, उत्तराखंड समेत 5 राज्यों में भी भारी वर्षा की चेतावनी

Explained- US Visa Fee Hike | ट्रंप प्रशासन का H-1B वीज़ा फ़ीस $1,00,000 करने का प्रस्ताव: भारतीय पेशेवरों पर क्या होगा असर?

Women Empowerment In Defense | देश में पहली बार... NSG में महिला कर्मियों के लिए ‘कमांडो कन्वर्जन कोर्स’ की शुरुआत

Rahul Gandhi ने Devendra Fadnavis को लिखा पत्र, आदिवासी छात्रों की मांग उठाई