देश में कोरोना के अब कुल 8,26,876 एक्टिव केस, अब तक 63 लाख से अधिक मरीज हुए ठीक

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 14, 2020

नयी दिल्ली। देश में कोविड-19 के 63,509 नये मामले सामने आने के साथ ही संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 72,39,389 हो गये, जबकि बीमारी से ठीक होने वाले लोगों की संख्या 63 लाख से अधिक हो चुकी है और मरीजों के ठीक होने की दर 87.05 प्रतिशत पहुंच गई। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बुधवार सुबह आठ बजे कोविड-19 से संबंधित आंकड़ों को अद्यतन किया। अद्यतन किए गए आंकड़ों के अनुसार, 24 घंटे की अवधि में बीमारी से 730 और मरीजों की मौत हो गयी। इन मौतों के साथ ही देश में महामारी से मरने वाले लोगों की तक की संख्या 1,10,586 पर पहुंच गयी है। 

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर