कोरोना अपडेट: देश में एक दिन में आए सबसे ज्यादा करीब 39 हजार नए मामले, 6,77,422 लोग स्वस्थ हुए

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 19, 2020

नयी दिल्ली। भारत में एक दिन में कोविड-19 के सर्वाधिक 38,902 मामले आने के साथ ही रविवार को संक्रमण के कुल मामलों की संख्या 10,77,618 हो गई जबकि इस बीमारी से उबरने वाले लोगों की संख्या 6,77,422 पर पहुंच गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के सुबह आठ बजे तक जारी आंकड़ों के अनुसार एक दिन में इस बीमारी से 543 लोगों की मौत के साथ मृतकों की संख्या 26,816 हो गई। पिछले 24 घंटों में 23,672 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं जो अब तक की सर्वाधिक संख्या है। देश में अब भी 3,73,379 लोग संक्रमित हैं। संक्रमितों की कुल संख्या में विदेशी नागरिक भी शामिल हैं। यह लगातार चौथा दिन है जब कोरोना वायरस के एक दिन में 30,000 से अधिक मामले सामने आए हैं।

इसे भी पढ़ें: वयोवृद्ध कन्नड़ फिल्म अभिनेता हुलवान गंगाधरैया का कोरोना वायरस के संक्रमण से निधन

पिछले 24 घंटों में जिन 543 लोगों की मौत हुई है उनमें से 144 की महाराष्ट्र, 93 की कर्नाटक, 88 की तमिलनाडु, 52 की आंध्र प्रदेश, 27 की पश्चिम बंगाल, 26 की दिल्ली, 24 की उत्तर प्रदेश, 17 की हरियाणा, 16 की गुजरात और नौ लोगों की मध्य प्रदेश में मौत हुई। बिहार, पंजाब और राजस्थान में सात-सात लोगों ने जान गंवाई। इसके बाद तेलंगाना में छह, जम्मू कश्मीर में पांच, ओडिशा और पुडुचेरी में तीन-तीन, असम, त्रिपुरा और केरल में दो-दो जबकि चंडीगढ़, छत्तीसगढ़ और उत्तराखंड में एक-एक व्यक्ति की मौत संक्रमण से हुई है।

All the updates here:

प्रमुख खबरें

PM Modi का Malaysia Mission शुरू, 30 लाख प्रवासियों से मुलाकात और Economic Partnership पर रहेगा फोकस

क्या America के दबाव में Russian Oil बंद करेगा भारत? Piyush Goyal के जवाब से सस्पेंस

T20 World Cup में हारी बाजी जीत गया Pakistan, Faheem Ashraf ने आखिरी ओवर्स में जिताया मैच

Taiwan के पास China की बड़ी सैन्य हलचल, PLA के 6 विमान दिखे, सेना High Alert पर