उत्तर प्रदेश में कोविड-19 से ठीक होने की दर 96.10 प्रतिशत, संक्रमण दर एक प्रतिशत से भी कम

By प्रेस विज्ञप्ति | May 29, 2021

अपर मुख्य सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि मुख्यमंत्री जी के निर्देशानुसार प्रदेश में बड़ी संख्या में टेस्टिंग कार्य करते हुए, टेस्टिंग क्षमता निरन्तर बढ़ायी जा रही है। गत एक दिन में कुल 3,30,289 सैम्पल की जांच की गयी है, जिनमें से 1,39,489 टेस्ट आरटीपीसीआर के माध्यम से किया गया है। प्रदेश में अब तक कुल 4,87,56,628 सैम्पल की जांच की गयी है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोरोना सेे संक्रमित 2,287 नये मामले आये हैं। प्रदेश में पिछले 24 घंटे में 7,902 कोविड-19 के मरीज ठीक होकर डिस्चार्ज हुए हैं। अब तक 16,21,743 लोग कोविड-19 से ठीक हो चुके हैं। प्रदेश में कोरोना के कुल 46,201 एक्टिव मामले हैं, जिनमें से 26,187 लोग होम आइसोलेशन में हैं। 

इसे भी पढ़ें: उत्तर प्रदेश की बड़ी खबरें: आशुतोष टण्डन ने किया गोमती नदी में सफाई का निरीक्षण

उन्होंने बताया कि कोविड वैक्सीनेशन का कार्य निरन्तर किया जा रहा है। प्रदेश में 1,42,43,355 लोगों को वैक्सीन की पहली डोज तथा 34,24,355 लोगों को दूसरी डोज दी जा चुकी है। अब तक कुल 1,76,67,710 डोजें लगायी गयी हैं। उन्होंने बताया कि अब तक 23 जनपदो में 18 से 44 आयु वर्ग के लोगों को 18,22,374 वैक्सीन लगायी गयी। उन्होंने लोगों से कहा कि जिन लोगों ने वैक्सीन की पहली डोज लगवा ली वो समय आने पर वैक्सीन की दूसरी डोज भी अवश्य लगवाये। प्रसाद ने लोगों से अपील की है कि मास्क का प्रयोग अनिवार्य रूप से करे, सैनेटाइजर व साबुन से हाथ धोते रहे। टीकाकरण के बाद भी कोविड प्रोटोकाॅल का पालन अवश्य करें।  

प्रमुख खबरें

Mirzapur: The Movie Poster Release | बड़े पर्दे पर लौटेगा कालीन भैया का राज! मिर्ज़ापुर फिल्म का नया पोस्टर रिलीज़, खून-खराबे और सत्ता की जंग का इशारा

Voter List पर CM Revanth Reddy का अल्टीमेटम, Telangana में लापरवाही की तो होगा सख्त एक्शन

Uddhav Thackeray को Lok Sabha में तगड़ा झटका, 6 सांसदों ने छोड़ा साथ, Eknath Shinde कैंप में शामिल

Ujjain Land Scam: कांग्रेस का CM मोहन यादव पर बड़ा आरोप, परिवार ने खरीदी 111 एकड़ जमीन