अमेरिका में कोरोना वायरस हुआ बेकाबू! रोजाना मामले 4 लाख के पार, रक्षा मंत्री भी संक्रमित

By रेनू तिवारी | Jan 03, 2022

वाशिंगटन। अमेरिका नए साल की शुरुआत कर रहा है, इसके साथ ही वहां पर कोरोना वायरस के मामलों में तेजी से उछाल देखी जा रही हैं। इस समय कोरोना वायरस का कहर अमेरिका पर मंडरा रहा हैं रोजोना 4 लाख से ज्यादा संक्रमितों के मामले सामने आ रहे हैं। कई देशों ने अमेरिका से वापस आने वाले लोगों पर कई तरह के प्रतिबंध भी लगाये हैं। वायरस के कहर को देखते हुए कोविड -19  विशेषज्ञों ने चेतावनी दी है कि अभूतपूर्व गति से विस्फोट हो रहा है और 2022 के पहले महीने के दौरान कई अमेरिकियों के दैनिक जीवन को बदल सकता है।

ब्राउन यूनिवर्सिटी के स्कूल ऑफ पब्लिक हेल्थ में आपातकालीन चिकित्सा के प्रोफेसर डॉ मेगन रैने ने शुक्रवार रात सीएनएन को बताया, "ओमाइक्रोन वास्तव में हर जगह है।" "मैं अगले महीने या उससे भी ज्यादा के बारे में इतना चिंतित हूं कि हमारी अर्थव्यवस्था बंद होने जा रही है, न कि संघीय सरकार या राज्य सरकारों की नीतियों के कारण, बल्कि इसलिए कि हम में से बहुत से लोग बीमार हैं।"

इसे भी पढ़ें: बजाज ऑटो की खुदरा बिक्री दिसंबर में तीन प्रतिशत घटी, कंपनी ने दी जानकारी

 

अमेरिका के रक्षा मंत्री लॉयड ऑस्टिन कोरोना संक्रमित 

अमेरिका के रक्षा मंत्री लॉयड ऑस्टिन ने बताया कि वह कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं और उनमें संक्रमण के मामूली लक्षण हैं। ऑस्टिन ने रविवार रात एक बयान में अपने संक्रमित होने की जानकारी दी और बताया कि वह पृथक-वास में रह रहे हैं। उन्होंने कहा कि आगामी सप्ताह में ‘‘जितना संभव हो सकेगा’’, वह उतनी बैठकों में ‘डिजिटल’ माध्यम से भाग लेंगे। उन्होंने कहा, ‘‘मैंने राष्ट्रपति (जो बाइडन) और मेरी टीम को मेरे संक्रमित पाए जाने की जानकारी दे दी है।’’

ऑस्टिन ने कहा, ‘‘मेरे स्टाफ के कर्मियों ने मेरे संपर्क में आए लोगों का पता लगाना शुरू कर दिया है और उन सभी लोगों की जांच की जा रही है, जो पिछले सप्ताह मेरे संपर्क में आए थे।’’ ऑस्टिन (68) ने बताया कि उनका पूर्ण टीकाकरण हो चुका है और उन्होंने अक्टूबर में ‘बूस्टर’ खुराक भी ली थी। उन्होंने कहा, ‘‘टीके लाभकारी हैं....मैं सभी को ‘बूस्टर’ खुराक लेने के लिए प्रोत्साहित करता हूं।

प्रमुख खबरें

Love Horoscope For 5 November 2026 | आज का प्रेम राशिफल 5 नवंबर 2026 | प्रेमियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन

Coal Gasification से विदेशी मुद्रा में होगी 1.5 लाख करोड़ की बचत: Vikram Dev Dutt

Stanford University के CDDRL ने शुरू किया Summer Fellowship Program, अनुभवी प्रोफेशनल्स करें अप्लाई

Kartik Aaryan और Kabir Khan की जोड़ी की धमाकेदार वापसी: नई फिल्म लड़ाकू का ऐलान, जानें रिलीज डेट और बाकी डिटेल्स