चीन के बाद दक्षिण कोरिया में फैला कोरोना वायरस का कहर

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 24, 2020

सियोल। दक्षिण कोरिया में कोरोना वायरस के 161 और मामले सामने आने के साथ ही देश भर में इसके कुल 763 मामलों की पुष्टि हो चुकी है। चीन के बाद कोरोना वायरस के सबसे अधिक मामले दक्षिण कोरिया में ही सामने आए हैं।

इसे भी पढ़ें: चीन के बाहर कोरोना का कहर बढ़ा, इटली में तीसरी मौत, हालात बेकाबू

देश के रोग नियंत्रण एवं बचाव केंद्र ने एक बयान में बताया कि सोमवार को सामने आए संक्रमण के नए मामलों में से 129 लोग दाएगू शहर के शिंचेओंजी चर्च से जुड़े हैं। चर्च के कई सदस्य अब इस संक्रमण की चपेट में आ गए हैं। उसने बताया कि दो और लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या सात हो गई है।

राष्ट्रपति मून जेई-इन ने रविवार को वायरस अलर्ट को बढ़ाकर सबसे गंभीर ‘रेड’ श्रेणी में डाल दिया था। सरकारी बैठक के बाद मून ने कहा था, ‘‘ कोविड-19 मामले में एक गंभीर मोड़ आ गया है। अगले कुछ दिन बहुत अहम रहने वाले हैं।’’

इसे भी देखें- Coronavirus ने मचाई दुनियाभर में दहशत, क्या है इसके लक्षण और बचाव के उपाय

प्रमुख खबरें

Deendayal Upadhyaya की जयंती पर UP BJP ने अंत्योदय का संकल्प दोहराया

उत्तर प्रदेश: Rajya Sabha की 10 और विधान परिषद की 11 सीटों पर चुनाव कार्यक्रम तय

Chhattisgarh में भारी बारिश: CM Vishnu Deo Sai ने शनिवार को सभी स्कूलों में अवकाश घोषित किया

सपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री Ram Govind Chaudhary का 74 वर्ष की उम्र में निधन