कोरोना वायरस : इंदौर में मृतकों का आंकड़ा 32 पर पहुंचा, संक्रमितों की संख्या 300 पार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 12, 2020

इंदौर (मध्यप्रदेश)। देश में कोरोना वायरस के प्रकोप से सबसे ज्यादा प्रभावित शहरों में शामिल इंदौर में 70 वर्षीय बुजुर्ग समेत दो और व्यक्तियों की कोविड-19 से मौत होने का खुलासा रविवार को हुआ। इसके साथ ही, शहर में इस संक्रमण से मरने वालों की संख्या बढ़कर 32 तक पहुंच गयी है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी प्रवीण जड़िया ने संवाददाताओं को बताया कि शहर के अलग-अलग इलाकों में रहने वाले 70 वर्षीय और 65 वर्षीय दो पुरुषों की एक सरकारी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हुई है। उन्होंने दोनों मरीजों की मौत की तारीख का हालांकि खुलासा नहीं किया। लेकिन बताया, दोनों मरीजों की मौत के बाद प्रयोगशाला से आयी जांच रिपोर्ट में वे कोरोना वायरस से संक्रमित पाये गये हैं। जड़िया ने यह भी बताया कि शहर में रविवार को कोरोना वायरस संक्रमण के आठ नये मरीज मिले। इनमें 16 वर्षीय लड़का और 80 वर्षीय वृद्धा शामिल हैं। नये मामलों के बाद शहर में कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या 298 से बढ़कर 306 पर पहुंच गयी है। इनमें से 32 लोगों की इलाज के दौरान मौत हो चुकी है।यानि फिलहाल शहर में कोविड-19 के मरीजों की मृत्यु दर 10.46 प्रतिशत है। आंकड़ों के विश्लेषण से पता चलता है कि शहर में कोविड-19 के मरीजों की मृत्यु दर पिछले कई दिन से राष्ट्रीय स्तर के मुकाबले कहीं ज्यादा बनी हुई है। 

इसे भी पढ़ें: कोरोना से जंग में प्रदेश के सभी पूर्व मुख्यमंत्रियों का साथ लेकर क्या दर्शाना चाह रहे हैं शिवराज?

प्रमुख खबरें

24 घंटे में... PM मोदी की तस्वीर से जुड़ा क्या है मामला, जिसपर सौरव दास-अभिजीत दीपके-आशुतोष रांका को हाईकोर्ट से मिला नोटिस

झारखंड की IAS Pooja Singhal को सुप्रीम कोर्ट से झटका, नहीं रुकेगा मनी लॉन्ड्रिंग केस

Switzerland-Delhi Flight: नशे में धुत्त पाया गया एयर इंडिया का को-पायलट, ड्यूटी से हटाकर भेजा भारत

यकीन नहीं हो रहा, Mushtaq Khan को याद कर भावुक हुए Rajpal Yadav