कोरोना वायरस का असर: Flipkart ने अस्थायी रूप से कामकाज बंद किया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 25, 2020

नयी दिल्ली। वॉलमार्ट के स्वामित्व वाले फ्लिपकार्ट ने बुधवार को कहा कि वह भारत में अस्थायी रूप से अपने परिचालन को बंद कर रहा है। कंपनी ने कोविड-19 महामारी को रोकने के लिए की गई 21 दिन की देशव्यापी बंदी के मद्देनजर यह फैसला किया है।

फ्लिपकार्ट ने एक ब्लॉग पोस्ट में कहा, 24 मार्च को गृह मंत्रालय द्वारा जारी आदेश के अनुसार कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के लिए पूरे भारत में 21 दिनों के लॉकडाउन की घोषणा हुई है, इसलिए हम अस्थायी रूप से अपनी सेवाओं को निलंबित कर रहे हैं। ब्लॉग में आगे कहा गया हम जितनी जल्दी हो सकेगा, आपकी सेवा करने के लिए वापस आएंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को 21 दिनों के लिए पूरे देश में बंद की घोषणा की थी। भारत में कोरोना वायरस से अब तक लगभग 10 लोगों की मौत हो चुकी है और 500 से अधिक संक्रमित हैं।

इसे भी पढ़ें: इंडिगो का अपने कर्मचारियों को तोहफा, घरेलू उड़ानों के निलंबित रहने के दौरान नहीं कटेगी छुट्टी, वेतन

इससे पहले अमेजन इंडिया ने मंगलवार को कहा था कि उसने अस्थायी रूप से कम प्राथमिकता वाले उत्पादों के ऑर्डर लेने बंद कर दिए हैं और वह स्वच्छता तथा अन्य उच्च प्राथमिकता वाले उत्पादों की आपूर्ति पर ध्यान केंद्रित कर रही है। देश में ई-कॉमर्स कंपनियों को उत्पादों की आपूर्ति में व्यवधान का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि, सरकार ने अपनी अधिसूचना में ई-कॉमर्स के माध्यम से खानेपीने, दवा और चिकित्सा उपकरणों सहित सभी आवश्यक सामानों की डिलीवरी की अनुमति दी है।

प्रमुख खबरें

SIR से 93 लाख नाम हटाकर BJP की मदद का आरोप, Mamata Banerjee ने CEC से मांगा इस्तीफा

Gujarat CID ने चुनावी चंदे में 314 करोड़ की कर चोरी पर तीन दलों पर दर्ज की FIR

Election Commission पर DK Shivkumar का बड़ा हमला, CEC की गिरफ्तारी और SIR रद्द करने की मांग

Nandigram Bypoll में BJP प्रत्याशी हसीरानी रथ ने तय किया 1.10 लाख वोटों का लक्ष्य