देश में कोरोना वायरस के संक्रमित मामले बढ़कर 585493 हुए, एक दिन में रिकॉर्ड 507 लोगों की मौत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 01, 2020

नयी दिल्ली। भारत में बुधवार को कोविड-19 से एक दिन में रिकॉर्ड 507 लोगों की जान जाने के बाद मरने वालों की संख्या बढ़कर 17,400 हो गई। वहीं 18,653 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमण के मामले बढ़कर 5,85,493 हो गए हैं। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा सुबह आठ बजे अद्यतन किए गए आंकड़ों के अनुसार देश में अब 2,20,114 लोगों का इलाज चल रहा है और 3,47,978 लोग ठीक हो चुके हैं। 

इसे भी पढ़ें: मुंबई में 24 घंटे में कोरोना के 903 नए मामले सामने आए, 93 लोगों ने गंवाई जान

अधिकारी ने कहा, ‘‘ अभी मरीजों के ठीक होने की दर 59.43 प्रतिशत है।’’ कुल पुष्ट मामलों में विदेशी नागरिक भी शामिल है। आकंड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटे में जिन 507 लोगों की जान गई है, उनमें से सबसे अधिक 245 मामले महाराष्ट्र के हैं। इसके बाद दिल्ली में 62, तमिलनाडु में 60, उत्तर प्रदेश में 25, कर्नाटक में 20, गुजरात के 19, पश्चिम बंगाल में 15, मध्य प्रदेश तथा राजस्थान के आठ-आठ, आंध्र प्रदेश तथा तेलंगाना के सात-सात, जम्मू-कश्मीर तथा पंजाब के छह-छह, बिहार के पांच, हरियाणा के चार, केरल, ओडिशा, पुडुचेरी तथा उत्तराखंड में दो-दो और असम तथा हिमाचल प्रदेश में एक-एक व्यक्ति की मौत हो गई।

प्रमुख खबरें

Maharashtra : Thane में रिश्ते की बहन और उसके पति की हत्या के दोषी को आजीवन कारावास

Vadattiwar की शहीद हेमंत करकरे पर टिप्पणी से बिल्कुल सहमत नहीं हूं : Raut

Israeli सेना ने फलस्तीनियों को East Rafah अस्थायी रूप से खाली करने को कहा, जमीनी हमले की आशंका

सरकार विपणन वर्ष 2023-24 में 20 लाख टन चीनी निर्यात की अनुमति दे : ISMA