दक्षिण कोरिया में घट रहें हैं कोरोना वायरस संक्रमण के मामले, 24 घंटे में 32 नए मामले

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 12, 2020

सियोल। दक्षिण कोरिया में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण के 32 नए मामले सामने आए हैं और इसी के साथ देश में संक्रमण के मामले बढ़ कर 10,512 हो गए हैं। देश में संक्रमण के मामलों में लगातार गिरावट देखी जा रही है। कोरिया के रोग नियंत्रण एवं रोकथाम केन्द्रों ने रविवार को एक बयान जारी करके यह जानकारी दी।

बयान में कहा गया कि 7,368 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं और उन्हें पृथकवास केन्द्रों से छुट्टी मिल गई है। इसके अलावा संक्रमण के संदेह में 13,788लोगों की जांच की जा रही है।

इसे भी पढ़ें: अवकाश पर भेजने के बावजूद अपने कर्मचारियों को पूरा वेतन देगा शैफील्ड

देश में संक्रमण से तीन और लोगों की जान चली गई जिसे मिलाकर अब तक 214 लोगों की मौत हो चुकी है। राहत की बात यह है कि यहां संक्रमण के मामले धीरे-धीरे कम हो रहे है। मार्च की शुरुआत में यहां प्रतिदिन सैकड़ों की संख्या में नए मामले सामने आ रहे थे।

प्रमुख खबरें

Microsoft निलंबन पर भड़कीं Pramila Jayapal, बोलीं कानूनी प्रवासन व्यवस्था को बर्बाद कर रहा ट्रंप प्रशासन

Nana Patekar की मौत दिल का दौरा या कुछ और? पोस्टमार्टम रिपोर्ट देखने के बाद गोवा पुलिस ने किया अप्राकृतिक मौत का केस दर्ज!

West Bengal के Nandigram और Rejinagar उपचुनाव के लिए मतों की गिनती शुरू

H-1B दुरुपयोग पर अमेरिकी कार्रवाई! Microsoft, Infosys और TCS PERM प्रोग्राम से निलंबित, 30 लाख नौकरियों का दिया हवाला