रूस में एक लाख के पार पहुंचा कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा, प्रधानमंत्री मिशुस्टिन भी कोरोना पॉजिटिव

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 01, 2020

मॉस्को। रूस में शुक्रवार को कोरोना वायरस संक्रमण के करीब 8,000 नये मामले सामने आए, जिससे देश में कोविड-19 के कुल मामले बढ़ कर1,14,431 हो गये हैं। इन मामलों की संख्या और अधिक होने की संभावना है क्योंकि हर किसी की जांच नहीं हो पा रही है और रूस में जांच रिपोर्ट केवल 70 से 80 फीसदी ही सटीक आ रही है। वहीं, प्रधानमंत्री मिखाइल मिशुस्तीन ने बृहस्पतिवार को घोषणा की थी कि उनके कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है और वह फिलहाल मंत्रिमंडल की बैठकों से दूर रहेंगे।

स्वास्थ्य अधिकारियों ने बताया कि रूस के पांच क्षेत्रों में निमोनिया के मामलों में वृद्धि दर्ज की गई है। कोविड-19 संक्रमण के आधे मामले मॉस्को से है। जन स्वास्थ्य एजेंसी ‘रोसपोट्रेनाजोर’ के मुताबिक मॉस्को में श्वसन संबंधी सभी संक्रमण कोरोना वायरस के कारण होने की संभावना है।

प्रमुख खबरें

Delhi: रामलीला, Durga Puja और Chhath के लिए बनीं तीन विशेष समितियां

कर्नाटक के Gadag में KRIDL के सहायक अधिशासी अभियंता 13 दिन से लापता, ठेकेदारों पर प्रताड़ना का आरोप

Asian Games | Kabaddi Team Win Gold Medal | गोल्डन डबल से चमका भारत! भारतीय कबड्डी की बादशाहत कायम, पुरुष और महिला टीमों ने रचा इतिहास

Global Mission पर निकलेंगे PM Modi, दिसम्बर में US, Canada, Europe यात्रा से नया इतिहास रचने की तैयारी