PM मोदी ने रूस के प्रधानमंत्री के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की, कोरोना वायरस से पाए गए हैं संक्रमित

पीएम मोदी ने रूसी तथा अंग्रेजी में ट्वीट किया, ‘‘मैं रूस के प्रधानमंत्री मिशुस्टिन के जल्द स्वस्थ होने तथा उनकी अच्छी सेहत की कामना करता हूं। बता दें कि रूस के प्रधानमंत्री मिशुस्टिन ने बृहस्पतिवार को कहा था कि वह कोविड-19 से संक्रमित पाए गए हैं और पृथक-वास में रहेंगे।
नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोरोना वायरस से संक्रमित रूस के प्रधानमंत्री मिखाइल मिशुस्टिन के जल्द स्वस्थ होने की शुक्रवार को कामना की। मोदी ने रूसी तथा अंग्रेजी में ट्वीट किया, ‘‘मैं रूस के प्रधानमंत्री मिशुस्टिन के जल्द स्वस्थ होने तथा उनकी अच्छी सेहत की कामना करता हूं।
हम कोविड-19 वैश्विक महामारी को हराने के प्रयासों में करीबी मित्र रूस के साथ हैं।’’ मिशुस्टिन ने बृहस्पतिवार को कहा था कि वह कोविड-19 से संक्रमित पाए गए हैं और पृथक-वास में रहेंगे।My best wishes to Russian PM Mishustin for early recovery and good health. We stand with our close friend Russia in efforts to defeat the COVID-19 pandemic. @GovernmentRF
— Narendra Modi (@narendramodi) May 1, 2020
अन्य न्यूज़












