कोरोना संक्रमण दर दो माह बाद फिर एक फीसदी के पार, मामले बढ़कर हुए 19,500

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 02, 2022

नयी दिल्ली। देश में दो महीने से भी ज्यादा समय के बाद कोरोना वायरस की संक्रमण दर एक प्रतिशत के पार पहुंच गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से सोमवार सुबह आठ बजे जारी अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, भारत में एक दिन में कोविड-19 के 3,157 नए मामले सामने आने से देश में कोरोना वायरस से अब तक संक्रमित हो चुके लोगों की संख्या बढ़कर 4,30,82,345 हो गई। देश में संक्रमण से 26 और लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 5,23,869 हो गई है। आंकड़ों के अनुसार, देश में दो महीने से भी ज्यादा समय बाद कोरोना वायरस की संक्रमण दर एक प्रतिशत के पार पहुंचकर 1.07 प्रतिशत दर्ज की गई। 27 फरवरी को संक्रमण दर 1.11 प्रतिशत दर्ज की गई थी। साप्ताहिक संक्रमण दर 0.70 प्रतिशत है। वहीं, देश में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 19,500 हो गई है, जो कुल मामलों का 0.04 प्रतिशत है।

प्रमुख खबरें

गोमती का जलस्तर बढ़ने से Lucknow के Ekana Stadium और शहीद पथ पर भरा पानी

Russian Army में फंसे 69 भारतीयों पर MEA ने मांगी जानकारी, 139 को अब तक कराया गया मुक्त

Vrindavan के गुरुकुल में पानी की टंकी साफ करने उतरे 4 छात्रों की मौत

असम के Guwahati में बिना वैध दस्तावेजों के मिले 18 Bangladeshi नागरिक, होटल संचालक समेत 4 भी गिरफ्तार