कोरोना वायरस: केजरीवाल ने स्वास्थ्य मंत्री और शीर्ष अधिकारियों की बुलाई आपात बैठक

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 03, 2020

नयी दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने कोरोना वायरस से निपटने के लिए सरकार की तैयारियों को लेकर मंगलवार अपराह्न तीन बजे स्वास्थ्य मंत्री सत्येन्द्र जैन और अन्य शीर्ष अधिकारियों की आपात बैठक बुलाई है।

अधिकारियों ने बताया कि राष्ट्रीय राजधानी में कोरोना वायरस के एक मामले की सोमवार को पुष्टि होने के बाद यह बैठक बुलाई गई है। उन्होंने कहा कि मुख्य सचिव विजय कुमार देव और स्वास्थ्य मंत्रालय के शीर्ष अधिकारी बैठक में उपस्थित रहेंगे और सरकार को तैयारियों के बारे में बताएंगे।

प्रमुख खबरें

RBI ने Abhyudaya Co-operative Bank के बोर्ड को भंग रखने की मियाद एक साल और बढ़ाई

तुर्किये के अंताल्या में COP31 शिखर सम्मेलन शुरू, पेरिस जलवायु लक्ष्यों और फंडिंग पर मतभेद

Ladakh में ठंड और परिसीमन विवाद के बीच LAHDC चुनाव टालने की मांग, करगिल में 10 नवंबर को बंद

Tamil Nadu में दीपावली पर SSI समेत 10 लोगों की हत्या, विपक्ष ने कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल