पाकिस्तान में भी बढ़ा कोरोना वायरस का प्रकोप, एक दिन में 135 लोगों की मौत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 14, 2021

 इस्लामाबाद। पाकिस्तान में कोरोना वायरस की तीसरी लहर के दौरान एक दिन में संक्रमण से सबसे अधिक 135 लोगों की मौत हुई। बुधवार को जारी आधिकारिक आंकड़ों में यह जानकारी दी गई। कोविड-19 महामारी से सबसे अधिक मौत 20 जून को हुई थी जब 153 लोगों ने जान गंवाई थी। राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवा मंत्रालय के अनुसार, स्वास्थ्य अधिकारियों का कहना है कि कोविड-19 के ब्रिटेन के स्वरूप वाली तीसरी लहर अधिक संक्रामक और खतरनाक है। इसके साथ ही देश में इस महामारी से मरने वाले लोगों की संख्या 15,754 हो गई है।

इसे भी पढ़ें: महाराष्ट्र में कर्फ्यू पर देवेंद्र फडणवीस ने कहा- राहत दी जाएं और स्वास्थ्य सुविधाएं बढ़ाई जाएं

‘द एक्सप्रेस ट्रिब्यून’ ने योजना मंत्री असद उमर के हवाले से कहा, ‘‘हर दिन 60 से 70 हजार टीके लगाए जा रहे हैं और हमारी कोशिश ईद के बाद इसे दो लाख तक बढ़ाने की है।’’ असद, महामारी से निपटने के लिए बनाए नेशनल कमांड एंड ऑपरेशन सेंटर के भी प्रमुख हैं। उमर ने बताया कि देश में अभी तक नौ लाख टीके उपलब्ध हैं और अगर देश को पहले से तय प्रतिबद्धता के तहत टीके मिलते हैं तो ईद के बाद सभी पाकिस्तानियों को टीके लगाए जाएंगे। उन्होंने साथ ही बताया कि मंत्रिमंडल ने लोगों के लिए टीके खरीदने के वास्ते 15 करोड़ डॉलर का बजट पारित किया है।

प्रमुख खबरें

Kerala High Court का रेलवे को आदेश: Nilambur Nanjangud रेल लाइन की DPR 14 अक्टूबर तक करें तैयार

अन्याय के राजा का अनोखा विरोध... European Parliament में लगी डोनाल्ड ट्रंप की न्यूड विवादित सुनहरी मूर्ति, दुनिया भर में मचा हड़कंप | Golden Naked Trump Statue

Imphal East में RAF चौकी पर ग्रेनेड हमला, हेड कांस्टेबल घायल

S Jaishankar पहुंचे Ethiopia, द्विपक्षीय संबंधों और रणनीतिक साझेदारी पर होगी वार्ता