दिल्ली में कोरोना वायरस 24 घंटे में 5 लोगों की जान गई, संक्रमितों की संख्या 7000 के करीब

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 10, 2020

नयी दिल्ली। दिल्ली में कोरोना वायरस से पांच और मरीजों की मौत हुई हैं और 381 नए मामले सामने आए हैं। सरकार ने रविवार को बताया कि नए मामलों के आने के बाद संक्रमितों की संख्या बढ़कर 6,923 हो गई है। सरकार के स्वास्थ्य बुलेटिन में बताया गया है कि आठ मई की आधी रात से नौ मई की मध्य रात्रि के बीच कोरोना वायरस से पांच लोगों की मौत हुई। इसी के साथ मरने वालों की संख्या बढ़कर 73हो गई है। दिल्ली में 2,069 रोगी ठीक हो गए है जबकि 4,781 संक्रमितों का इलाज चल रहा है।

प्रमुख खबरें

Chandauli में जनसेवा केंद्र संचालक से 6 लाख रुपये लूटे, Police ने चार आरोपियों को पकड़ा

हिरासत में अभिजीत दीपके, उधर गम में डूब गया उनका परिवार, क्या वापस लौटेंगे मुंबई?

Gen Z युवा तनाव छिपाने के लिए ले रहे AI Chatbots का सहारा, Health Experts ने दी चेतावनी

प्रोटेस्ट के बीच सुप्रीम कोर्ट के वकीलों को दिल्ली पुलिस बस में भरकर कहां ले जा रही थी? तुरंत एक्शन में आए CJI सूर्यकांत