कोरोना संकट के बीच विजय माल्या ने की बकाया चुकाने की पेशकश

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 31, 2020

नयी दिल्ली।शराब कारोबारी विजय माल्या ने मंगलवार को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से कहा कि कोरोना वायरस महामारी के इस संकटपूर्ण समय में दिवालिया हो चुकी किंगफिशर एयरलाइंस द्वारा उधार ली गई शत प्रतिशत राशि चुकाने की उनकी पेशकश पर विचार करें। माल्या की भारत में कथित रूप से करीब 9,000 करोड़ रुपये के धोखाधड़ी और धनशोधन मामले में तलाश है। उन्होंने कहा कि लॉकडाउन के बाद उनकी सभी कंपनियों ने भारत में संचालन और विनिर्माण बंद कर दिया है। माल्या ने ट्वीट किया, मैंने केएफए द्वारा बैंकों से उधार ली गई राशि का 100 प्रतिशत भुगतान करने के लिए बार-बार प्रस्ताव दिया है।

न तो बैंक धनराशि लेने के लिए तैयार हैं और न ही ईडी अपने एटेचमेंट जारी करने के लिए तैयार है, जो उन्होंने बैंकों की तरफ से दायर किए हैं। मुझे उम्मीद है कि वित्त मंत्री इस संकट के इस समय में (मेरी बात) सुनेंगी। उन्होंने आगे कहा, भारत सरकार ने पूरे देश को बंद करके जो किया, वह अकल्पनीय था। हम इसका सम्मान करते हैं। मेरी सभी कंपनियों ने प्रभावी ढंग से संचालन बंद कर दिया है। सभी विनिर्माण भी बंद हैं। माल्या ने सरकारी मदद मांगी और कहा, हम कर्मचारियों को घर नहीं भेज रहे हैं और व्यर्थ लागत का भुगतान कर रहे हैं। सरकार को मदद करनी होगी। उन्होंने लोगों से घर में रहने और सामाजिक दूरी बनाए रखने की अपील की और कहा कि वह भी ऐसा ही कर रहे हैं।

प्रमुख खबरें

Rishabh Pant की Delhi Capitals में वापसी पर AB de Villiers बोले- यह बिल्कुल भी चौंकाने वाला नहीं था

Tazmin Brits के शतक का तूफान, South Africa की बड़ी जीत ने बदला Semifinal का पूरा समीकरण

England में Kiwi बल्लेबाजों का कहर, 96 साल पुराना Test Record तोड़ रचा नया इतिहास

FIFA World Cup 2026 में गोलों की बौछार, Lionel Messi की Golden Boot की दावेदारी हुई मजबूत