कोविड-19: अमेरिका की पास्ता कंपनी में फैला कोरोना वायरस

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 24, 2020

स्पोकेन (अमेरिका)।अमेरिका में पास्ता बनाने वाली एक कंपनी ने स्पोकेन शहर में स्थित अपनी फैक्टरी में कोरोना वायरस फैलने की घोषणा की है। यह खबर ऐसे समय में सामने आयी है जब अमेरिकी सरकार अर्थव्यवस्था को फिर से खोलने की तैयारी कर रही है।

अखबार ‘द स्पोक्समैन-रिव्यू’ की खबर के मुताबिक फिलाडेल्फिया मैक्रोनी कंपनी ने शुक्रवार को एक बयान में बताया कि उसके 72 कर्मचारियों की कोविड-19 के लिए जांच की गई और 24 कर्मी संक्रमित पाए गए हैं।

इसे भी पढ़ें: अमेरिका में सिख छात्र को धमकाने का मामला, मुकदमा दाखिल

स्वास्थ्य अधिकारियों ने बताया कि स्पोकेन काउंटी में बृहस्पतिवार और शुक्रवार के बीच 31 नए मामले आने के साथ ही संक्रमण के मामलों की वृद्धि हुई है। कंपनी के अधिकारियों ने बताया कि फैक्टरी के सभी कर्मचारियों की जांच की गई है और फैक्टरी को संक्रमण मुक्त किया गया है। कंपनी संक्रमितों के संपर्क में आए लोगों का पता लगाने के लिए स्पोकेन रिजनल हेल्थ डिस्ट्रिक्ट के साथ मिलकर काम कर रही है।

प्रमुख खबरें

2020 Delhi Riots Case | नेता बच गए या याचिका में दम नहीं था? 2020 दिल्ली दंगों में हेट स्पीच की FIR मांग पर हाई कोर्ट का बड़ा फैसला!

Orient Cables के Share की बाजार में मजबूत शुरुआत, 65 प्रतिशत प्रीमियम पर Listing

पाकिस्तानियों से ज्यादा लंबी जिंदगी जीते हैं भारतीय, मगर Indians से भी ज्यादा जीते हैं Bangladeshis: WHO

Amroha में NH-9 पर बस और ट्रैक्टर-ट्रॉली भिड़ीं, 2 यात्रियों की जान गई