कोरोना वायरस से मची अफरा तफरी, सिख को सुपरमार्केट से धक्का दे कर किया बाहर

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 19, 2020

लंदन। ब्रिटेन में कोरोना वायरस माहामारी को लेकर मची अफरा तफरी के बीच एक बुजुर्ग सिख व्यक्ति को पूर्वी लंदन में सुपरमार्केट के कर्मचारी द्वारा बदसलूकी कर बाहर निकाले का वीडियो वायरल हुआ है।

बुधवार को सोशल मीडिया पर वायरस वीडियो में एक अज्ञात व्यक्ति को इल्फोर्ड स्थित आइसलैंड स्टोर में कमर्चारी द्वारा बहस होने पर धक्का देते हुए दिखाया गया है।

इसे भी पढ़ें: कोरोना के कहर के बाद उठी मांग, कुछ दिनों के लिए बंद कर देना चाहिए ताजमहल

वीडियो में व्यक्ति लगातार कहता हुआ दिखाई दे रहा है कि कर्मचारी ने उसे धक्का दिया है जिसके बाद उससे दुकान से बाहर निकलने को कहा गया। वीडियो का स्रोत अभी भी अज्ञात है लेकिन सोशल मीडिया पर लोग कर्मचारियों के प्रति गुस्से का प्रदर्शन कर रहे है।

इसे भी पढ़ें: कोरोना वायरस: EU ने सभी सदस्य देशों से एकजुटता दिखाने की अपील की

एक उपयोगकर्ता ने लिखा, ‘‘ यह समय आइसलैंड कर्मी द्वारा बुजुर्ग ग्राहक पर हमला करने का नहीं है। हम राष्ट्रीय आपदा का सामना कर रहे और बजुर्ग लोग सबसे अधिक प्रभावित हैं।’’ उल्लेखनीय है कि ब्रिटेन में कोरोना वायरस से अबतक 104 लोगों की मौत हो चुकी है और सबसे अधिक मौतें लंदन में हुई है।

प्रमुख खबरें

Yamuna Expressway बस हादसे पर Allahabad High Court सख्त, यूपी सरकार से मांगा जवाब

Guwahati के होमस्टे में छात्रा की संदिग्ध मौत, पुलिस ने साथी आशिक अली को दबोचा

Election Commission के स्पष्टीकरण से NDA सहयोगियों की चिंता दूर, चिराग और नायडू ने किया समर्थन

Rajasthan में Congress MLA Chetan Patel पर FIR दर्ज, Tika Ram Jully ने BJP सरकार को घेरा