कोरोना वायरस के बावजूद मास्क पहनकर हजारों जोड़ों ने रचाई शादी, देखें तस्वीरे

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 07, 2020

गैप्योंग (दक्षिण कोरिया)। दक्षिण कोरिया में कोरोना वायरस के फैलने की चिंताओं के बावजूद शुक्रवार को यूनिफिकेशन चर्च में एक सामूहिक समारोह में हजारों जोड़ों ने शादी रचाई, जिनमें से कुछ ने चेहरे पर मास्क लगाकर शादी की। चर्च ने 30,000 लोगों को मास्क बांटे लेकिन उनमें से कुछ ने ही इन्हें पहना।

इसे भी पढ़ें: कोरोना वायरस का उद्योग जगत पर असर, बंद हुआ दुनिया का सबसे बड़ा कार कारखाना

उत्सवों, दीक्षांत समारोहों तथा कोरियाई-पॉप आयोजनों को संक्रमण फैलने के खतरे को भांपते हुए रद्द किया जा रहा है और अधिकारियों ने धार्मिक समूहों से इसे फैलने से रोकने में सहयोग करने को कहा है। चर्च ने यह समारोह इसलिए आयोजित किया क्योंकि वह सुन म्योंग मून की 100वीं जन्मशती का जश्न मना रहा है। दक्षिण कोरिया में सुन म्योंग मून के अनुयायी उन्हें मसीहा बुलाते हैं। अधिकारी जंग यंग-चुल ने कहा कि लेकिन चीन के अनुयायियों को समारोह में न आने के लिए कहा गया है। इस समारोह में 64 देशों के करीब 6,000 जोड़ों ने शादी की।

इसे भी देखें- Coronavirus ने मचाई दुनियाभर में दहशत, क्या है इसके लक्षण और बचाव के उपाय

प्रमुख खबरें

DHL Express नए साल से भारत में माल ढुलाई दरें 8.9 प्रतिशत बढ़ाएगी

मैं बहुत मशहूर था, वो नहीं: Abhijeet Sawant ने की Arijit Singh के शुरुआती दिनों से अपने करियर की तुलना

सुप्रीम कोर्ट का फैसला: टिकट न मिलने पर भी ट्रेन हादसे के पीड़ित को मिलेगा मुआवजा

Love & War Vicky Kaushal look | लव एंड वॉर से विक्की कौशल का धांसू फर्स्ट लुक जारी, सिगरेट और इंटेंस लुक में छाए एक्टर