जानिए दुनिया के कितने नेता अब तक हो चुकें है कोरोना से संक्रमित?

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 02, 2020

जोहानिसबर्ग। कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि के बाद अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प कोविड-19 की चपेट में आए वैश्विक नेताओं के समूह में शामिल हो गए हैं। ट्रम्प 74 वर्ष के हैं, जिससे उन्हें स्वास्थ्य से जुड़ी गंभीर समस्याओं का खतरा है। कोरोना वायरस से संक्रमित विश्व के अन्य नेताओं की सूची इस प्रकार है: बोरिस जॉनसन ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन विश्व के पहले बड़े नेता हैं,जो कोविड-19 से संक्रमित पाए गए थे। जॉनसन को अस्पताल में भर्ती कराए जाने के बाद उन्हें अप्रैल में आईसीयू में भी रखा गया था। अधिकारियों ने बताया कि उन्हें ऑक्सीजन दी गई थी, लेकिन उन्हें वेंटीलेटर की आवश्यकता नहीं थी। जॉनसन ने उनका जीवन बचाने के लिए राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवा कर्मियों के प्रति आभार व्यक्त किया था। जेयर बोलसोनारो ब्राजील के राष्ट्रपति जेयर बोलसोनारो ने उनके संक्रमित होने की जुलाई में घोषणा की थी और इस दौरान मलेरिया के लिए इस्तेमाल की जाने वाली हाइड्रोक्लोरोक्वीन की सार्वजनिक रूप पर प्रशंसा की थी। इस दवा को कोविड-19 के उपचार के तौर पर प्रचारित किया जा रहा था।

प्रमुख खबरें

World Cup: Embolo के Red Card पर भड़के Swiss कोच, बोले- इस नियम ने हमारा खेल बर्बाद कर दिया

Twisha Sharma Death Case: AIIMS ने फॉरेंसिक रिपोर्ट CBI को सौंपी, जिम्नास्टिक बेल्ट बनी अहम सबूत

Dhamaal 4 का WorldWide धमाका, Global Box Office पर अजय देवगन की फिल्म की सुनामी

Toronto Shooting: कनाडा के मशहूर Salsa Festival में फायरिंग की घटना, 2 लोगों की मौत से मातम में बदला जश्न