168 करोड़ के नए टाइटेनियम शौचालय अंतरिक्ष में भेजेगा नासा, साइंटिस्ट ने किया टेस्ट

nasa

नासा ने 2.3 करोड़ डॉलर की लागत से बने नए टाइटेनियम शौचालय का प्रयोग किया।नार्थोप ग्रुमैन ने कहा है कि इंजीनियर अगर समस्या का पता लगा लेते हैं तो शुक्रवार को इसे दोबारा रवाना करने की कोशिश की जाएगी।

केप केनारवेल (अमेरिका)। नासा ने दशकों बाद 2.3 करोड़ डॉलर (करीब 168 करोड़ रुपये)की लागत से अंतरिक्ष यात्रियों के लिए तैयार टाइटेनियम शौचालय का परीक्षण किया जिसमें महिलाओं की सुविधा का विशेष ख्याल रखा गया है। इस शौचालय को मालवाहक अंतरिक्ष यान में रखकर बृहस्पतिवार देर रात को वर्जीनिया के वालोप्स आईलैंड से अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष केंद्र को रवाना करना था लेकिन उल्टी गिनती पूरी होने से महज दो मिनट पहले उड़ान रोक दी गई। नार्थोप ग्रुमैन ने कहा है कि इंजीनियर अगर समस्या का पता लगा लेते हैं तो शुक्रवार को इसे दोबारा रवाना करने की कोशिश की जाएगी।

इसे भी पढ़ें: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प और उनकी पत्नी मेलानिया कोरोना पॉजिटिव

यह शौचालय करीब 45 किलोग्राम वजनी है और इसकी ऊंचाई महज 71 सेंटीमीटर है जो मौजूदा समय में अंतरिक्ष केंद्र में लगे रूसी शौचालय के मुकाबले महज आधी है। यह इतना छोटा है कि इसे नासा के ओरियन कैप्सूल में लगाया जा सकता है जो कुछ सालों के बाद अंतरिक्ष यात्रियों को लेकर चंद्रमा पर जाएगा। नासा के मुताबिक अंतरिक्ष केंद्र में मौजूद अंतरिक्ष यात्री कुछ महीनों तक इस शौचालय काइस्तेमाल करेंगे और सब ठीक रहा तो इसे स्थायी रूप से लगाया जाएगा।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


All the updates here:

अन्य न्यूज़