कोरोना ने बढ़ाई IT पेशेवरों की चिंता, डोनाल्ड ट्रंप से की ये अपील

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 01, 2020

वाशिंगटन।अमेरिकी तकनीकी श्रमिकों का प्रतिनिधित्व करने वाली एक संस्था ने कोरोना वायरस महामारी के कारण बड़े पैमाने पर छंटनी के बीच अपने हितों की रक्षा के लिए राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से इस साल एच-1बी वीजा कार्यक्रम को बंद करने का आग्रह किया है। गौरतलब है कि इस वीजा की भारतीय आईटी पेशेवरों के बीच सबसे अधिक मांग है। एच-1बी वीजा एक गैर-प्रवासी वीजा है, जो अमेरिकी कंपनियों को सैद्धांतिक या तकनीकी विशेषज्ञता रखने वाले विदेशी कर्मचारियों को विशेष व्यवसायों में नौकरी देने की अनुमति देता है।

अमेरिकी कंपनियां भारत और चीन जैसे देशों से हर साल हजारों कर्मचारियों को नियुक्त करने के लिए इस वीजा कार्यक्रम पर निर्भर हैं। एक गैर लाभकारी संगठन यूएस टेक वर्कर्स ने ट्रंप को अपने पत्र में अस्थाई रूप से आए विदेशी कामगारों के लिए एच-2बी वीजा कार्यक्रमों को निलंबित करने का आग्रह किया। संस्था ने कहा, हमने एक पत्र लिखकर कहा है कि कोरोना वायरस से आर्थिक संकट के मद्देनजर इस साल एच-1बी और एच-2बी वीजा वीजा कार्यक्रम को निलंबित कर दिया जाए।

प्रमुख खबरें

NIA कोर्ट ने PFI के 4 सदस्यों को शशिकुमार मर्डर केस में सुनाई उम्रकैद

AIIMS Nagpur: सुरक्षा के आश्वासन के बाद रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल खत्म

Odisha School Textbooks में मिलीं 1741 गलतियां, सरकार ने पूर्व निदेशक सहित चार को किया निलंबित

S Jaishankar ने नाविकों पर हमलों को बताया अस्वीकार्य, Liberia के साथ मिलकर बनाया मित्र समूह