US की धमकी पर Canada-France का पलटवार, Greenland में दूतावास खोलकर दिया Diplomatic संदेश

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 07, 2026

कनाडा और फ्रांस ने शुक्रवार को ग्रीनलैंड की राजधानी में अपने राजनयिक वाणिज्य दूतावास खोले। यह कदम उत्तर अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) के सहयोगी देश डेनमार्क और आर्कटिक द्वीप ग्रीनलैंड के समर्थन के रूप में देखा जा रहा है, खासकर ऐसे समय में जब अमेरिका अर्ध-स्वायत्त डेनिश क्षेत्र यानी ग्रीनलैंड पर नियंत्रण हासिल करने का प्रयास कर रहा है।

इससे फ्रांस ग्रीनलैंड में महावाणिज्य दूतावास स्थापित करने वाला यूरोपीय संघ का पहला देश बन गया है। फ्रांस ने कहा कि यह निर्णय जून में राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों की यात्रा के दौरान लिया गया था। कनाडा ने 2024 में ही ग्रीनलैंड में वाणिज्य दूतावास खोलने का वादा किया था, यानी ट्रंप के हालिया ‘‘अधिग्रहण’’ संबंधी बयानों से पहले। लेकिन खराब मौसम के कारण उद्घाटन टल गया था। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पिछले महीने घोषणा की थी कि वह डेनमार्क और उन सात अन्य देशों पर नए शुल्क लगाएंगे, जो ग्रीनलैंड पर कब्जे की उनकी मांग का विरोध कर रहे हैं। हालांकि, बाद में उन्होंने अचानक यह धमकी वापस ले ली थी।

प्रमुख खबरें

IIT Indore अध्ययन: विरोध स्थलों की दूरी और पहुंच तय करती है लोकतांत्रिक प्रदर्शनों का असर

Jayant Chaudhary ने Delhi में जारी प्रदर्शनों पर उठाया सवाल, पुलिस सुरक्षा का किया बचाव

राजस्थान में कथित पुलिस ज्यादती के खिलाफ कॉजपा 10 दिन में करेगी बड़ा आंदोलन

MP Voter List: मतदाता बनने के लिए उमड़े युवा, Form 6 के मिले 4 लाख से अधिक आवेदन