H1B वीजा धारकों और ग्रीन कार्ड आवेदक के लिए खुशखबरी!

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 02, 2020

वाशिंगटन।अमेरिकी सरकार ने एच-1बी वीजाधारकों और ग्रीन कार्ड आवेदकों को दस्तावेज जमा कराने के लिए 60 दिन का वक्त दिया है। यह छूट वैश्विक महामारी कोरोना को देखते हुए दी गई है। विभिन्न दस्तावेज जमा करवाने के लिए इन लोगों को नोटिस भेजे गए थे।

अमेरिकी नागरिकता एवं आव्रजन सेवाओं (यूएससीआईएस) ने शुक्रवार को कहा कि उसके विभिन्न अनुरोधों का जवाब देने के लिए 60 दिन की छूट दी गई है। उसने कहा कि नोटिस या अनुरोध का जवाब देने के लिए पहले से निर्धारित तिथि के बाद 60 दिन के भीतर यदि कोई जवाब मिलता है तो वह उस पर विचार करेगा। यूएससीआईएस ने कहा कि हमारे कार्यबल तथा समुदाय की रक्षा करने और इस समय आव्रजन लाभों का इंतजार कर रहे लोगों को परेशानियों से बचाने के लिए हम कई उपाय कर रहे हैं।

प्रमुख खबरें

Delhi: रामलीला, Durga Puja और Chhath के लिए बनीं तीन विशेष समितियां

कर्नाटक के Gadag में KRIDL के सहायक अधिशासी अभियंता 13 दिन से लापता, ठेकेदारों पर प्रताड़ना का आरोप

Asian Games | Kabaddi Team Win Gold Medal | गोल्डन डबल से चमका भारत! भारतीय कबड्डी की बादशाहत कायम, पुरुष और महिला टीमों ने रचा इतिहास

Global Mission पर निकलेंगे PM Modi, दिसम्बर में US, Canada, Europe यात्रा से नया इतिहास रचने की तैयारी