कोरोना वायरस: चार देशों के नागरिकों को तीन मार्च तक जारी वीजा निलंबित

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 03, 2020

नयी दिल्ली। भारत में कोरोना वायरस के दो ताजा मामले सामने आने के एक दिन बाद केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने मंगलवार को एक यात्रा परामर्श जारी करके तीन मार्च को या उससे पहले इटली, ईरान, दक्षिण कोरिया, जापान के उन नागरिकों को जारी नियमित वीजा या ई-वीजा निलंबित कर दिया जिन्होंने अभी तक भारत में प्रवेश नहीं किया है। कोरोना वायरस को लेकर उभरते वैश्चिक परिदृश्य को देखते हुए सरकार ने नया यात्रा परामर्श मंगलवार को जारी किया, जो पूर्व के सभी परामर्शों की जगह लेता है।  साथ ही परामर्श में तीन मार्च तक जापान और दक्षिण कोरिया के नागरिकों को जारी आगमन पर वीजा (वीओए) निलंबित कर दिया है, जिन्होंने अभी तक भारत में प्रवेश नहीं किया है। परामर्श में कहा गया है कि जिन लोगों के भारत की यात्रा करने के न टाल सकने वाले कारण हैं वे निकटतम भारतीय दूतावास या वाणिज्य दूतावास से सम्पर्क कर सकते हैं। इससे पहले चीन के नागरिकों को पांच फरवरी या उससे पहले जारी नियमित (स्टिकर) वीजा या ई-वीजा को निलंबित किया गया था। यह अभी भी लागू रहेगा।  

इसे भी पढ़ें: प्रधानमंत्री मोदी पर राहुल का तंज, कहा- सोशल मीडिया पर मसखरी के बाजाय कोरोना वायरस से निपटे

परामर्श से भारतीय नागरिकों को सलाह दी गई कि वे चीन,ईरान, दक्षिण कोरिया और इटली की यात्रा न करें और कोरोना वायरस से प्रभावित देशों की गैर जरूरी यात्रा से बचें।  केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने मंगलवार को बताया कि आगरा में छह लोगों के नमूनों की जांच में वायरस पाए गए हैं और उन्हें पृथक रखा गया है।  मंत्रालय के मुताबिक ये लोग दिल्ली के 45 वर्षीय कोरोना वायरस संक्रमित मरीज के संपर्क में आए थे और इनमें परिवार के भी सदस्य शामिल हैं।  सरकार के सूत्रों के मुताबिक दिल्ली के मयूर विहार में रहने वाला यह व्यक्ति आगरा में इन लोगों से मिलने गया था।  उन्होंने बताया कि छह लोगों को दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में पृथक वार्ड में रखा गया है और संक्रमण की पुष्टि के लिए नमूने पुणे स्थित राष्ट्रीय विषाणु विज्ञान संस्थान भेजा गया है। 

प्रमुख खबरें

El Clásico में Barcelona का दबदबा, Real Madrid को 2-0 से रौंदकर जीता La Liga खिताब

India में Grandmaster बनना क्यों हुआ इतना महंगा? Chess के लिए लाखों का कर्ज, बिक रहे घर-बार

Britain की पहली Sikh Rugby Player का नया दांव, अब Sumo रिंग में इतिहास रचने को तैयार

Global Tension के बीच SBI का दावा, पटरी से नहीं उतरेगी Indian Economy की रफ़्तार