इंदौर में पांच और व्यक्तियों में संक्रमण की पुष्टि, MP में कोरोना के मामले 20 हुए

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 26, 2020

भोपाल। इंदौर के अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती पांच और मरीजों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि होने के साथ ही मध्य प्रदेश में इस घातक वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 20 हो गई है। इंदौर में पांच और लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि बुधवार देर रात हुई। मध्य प्रदेश में कोरोना वायरस से संक्रमित 20 लोगों में से नौ लोग इंदौर, छह जबलपुर, दो भोपाल, एक व्यक्ति शिवपुरी और एक व्यक्ति ग्वालियर का निवासी है। इन लोगों की हालत स्थिर है और वे अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती हैं। संक्रमित पाई गई उज्जैन निवासी 65 वर्षीय महिला की बुधवार को इंदौर के एक अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गयी। यह जानकारी मध्यप्रदेश स्वास्थ्य सेवाओं के अधिकारियों से मिली है। 

इसे भी पढ़ें: कोरोना वायरस से कश्मीर में पहली मौत, 65 साल के बुजुर्ग ने तोड़ा दम 

शासकीय महात्मा गांधी चिकित्सा महाविद्यालय के एक प्रवक्ता ने बताया कि इंदौर शहर के अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती पांच और लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की बुधवार देर रात पुष्टि हुई। उन्होंने बताया कि कोरोना वायरस संक्रमण के नये मरीजों में दो महिलाएं और तीन पुरुष शामिल हैं। ये लोग शहर के अलग-अलग इलाकों में रहते हैं। प्रवक्ता ने बताया कि उज्जैन निवासी 65 वर्षीय एक महिला की बुधवार को इंदौर में इलाज के दौरान मौत हो गयी। इंदौर और उज्जैन में कोरोना वायरस संक्रमण के मरीज सामने आने के बाद दोनों शहरों में बुधवार को कर्फ्यू लगा दिया गया।

इसे भी देखें : देशभर में Coronavirus से 3 और मरे, सरकार ने Lockdown में जनता को दी ये बड़ी राहतें

प्रमुख खबरें

AIMIM और आजाद समाज पार्टी ने बनाया मोर्चा, Chandrashekhar Azad होंगे CM उम्मीदवार

DU Executive Council ने विरोध के बीच पास की 2025-26 की वार्षिक रिपोर्ट, HEFA कर्ज पर उठे सवाल

PM Narendra Modi बोले आजादी के बाद पहली बार Agriculture Growth चार फीसदी पार पहुंची

अरुणाचल में Nyishi समुदाय ने वापस ली आर्थिक नाकेबंदी, सरकार ने दिया कार्रवाई का भरोसा