कोरोना वायरस: दिल्ली में सभी बाजार अगले तीन दिन के लिए बंद

By अभिनय आकाश | Mar 20, 2020

कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण के मामलों के बीच दिल्ली सरकार ने अगले तीन दिनों तक सभी बाजार बंद रखें जाएंगे। कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (CAIT) ने आज एक बैठक में निर्णय लिया है कि दिल्ली में सभी बाजार कोरोना वायरस के मद्देनजर तीन दिनों (21-23 मार्च) तक बंद रहेंगे। इसके अलावा दिल्ली के सभी सैलून और पार्लर बंद रखे जाएंगे। कोरोनावायरस के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को ट्वीट करके कहा कि दिल्ली में पॉजिटिव केसों की संख्या अचानक बढ़ गई है, जो खतरनाक है। उन्होंने कहा है, "पिछले 24 घंटों में राजधानी में कोरोनावायरस संक्रमण के मामले जिस तेजी से बढ़े हैं वो खतरनाक है। पिछले महीने तक दिल्ली में सिर्फ 10 मामले थे लेकिन पिछले 24 घंटों में इनमें 6-7 केस नए जुड़ गए हैं।"

प्रमुख खबरें

NCW को सालाना मिलती हैं 1.5 लाख शिकायतें, घरेलू हिंसा के मामले सर्वाधिक: Vijaya Rahatkar

Govardhan Puja Vidhi: भगवान कृष्ण की आराधना का पर्व है Govardhan Puja, जानिए मुहूर्त, पूजन विधि और महत्व

US Defense Secretary Pete Hegseth के खिलाफ अपनी ही पार्टी के सांसद ने पेश किया महाभियोग प्रस्ताव

Sonia Gandhi का संस्मरण Belonging हुआ रिलीज, HarperCollins की किताब देशभर में उपलब्ध